Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Chhattisgarh: खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई; 7 करोड़ से ज्यादा की मिलावटी दवा जब्त, खुला ये बड़ा राज

News Desk / Thu, Feb 2, 2023


कार्रवाई करती खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम

कार्रवाई करती खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में औषधि एवं खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने करोड़ों का माल जब्त किया है। औषधि एवं खाद्य विभाग ने चार जगहों पर छापा मारा। इस दौरान 7 करोड़ से ज्यादा की मिलावटी दवाइयां जब्त की गई हैं। विभाग के पास पहले से ही दवाइयों का मिश्रण कर बेचने की शिकायत मिली थी।

इन जगहों पर मिली नकली दवा
स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग ने 4 जगहों पर छापेमारी की। इनमें बजरंग आयुर्वेदिक एजेंसी (रायपुर) से लगभग 12 लाख 66 हजार गोलियां जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 95 लाख बताई जा रही है। विभाग ने याशिका ट्रेडिंग एवं मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड

(रायपुर) से 3 हजार 960 गोलियां जिसकी कीमत लगभग 92 हजार रुपए, याशिका ट्रेडिंग वेयर हाउस  (रायपुर) 3 हजार 973 बोतल की कीमत लगभग 28 लाख रुपए औऱ शारदा मेडिकल स्टोर (सिमगा) से कुल 5 करोड़ रुपए नकली या मिश्रण की हुई दवाइयां जब्त की हैं।


4 टीमों ने मारा छापा
खाद्य एवं औषधि विभाग ने रायपुर और बलौदाबाजार जिले में छापा मारी। इसके लिए खाद्य और औषधि विभाग ने 11 औषधि निरीक्षकों की कुल 4 टीमें गठित की थी। उनको निर्देश दिया गया था कि छत्तीसगढ़ के बाजार में आयुर्वेदिक औषधियों के नाम पर एलोपैथिक औषधियों का मिश्रण कर बेचा जा रहा है।

एक्सपर्ट ने की जांच
खाद्य एवं औषधि विभाग की 4 टीमों ने जांच पड़ताल की है। उन्होंने जब्त की गई दवाइयों का पहले शासकीय विश्लेषक की ओर से परीक्षण करवाया है। जिसमें विभाग को आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक औषधियों का मिश्रण मिला है। खाद्य एवं औषधि विभाग का कहना है कि जो दवाइयां जब्त की गई हैं। वह स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। मिलावटी दवाइयों को खाद्य एवं औषधि विभाग ने जब्त कर लिया है।


 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन