Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को बताया आतंकी संगठन: कहा- देश में आतंकवादी संगठन की तरह काम कर रही पार्टी, कांग्रेस बोली- ये नाथूराम गोडसे के वंशज

Former BJP minister Ajay Chandrakar called Congress a terrorist organization: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को आतंकवादी संगठन बताया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस देश में आतंकवादी संगठन की तरह काम कर रही है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि ये उस शख्स (गोडसे) के वंशज हैं जो देश का पहला आतंकवादी था। लोकसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि कई लोग बीजेपी में आना चाहते हैं। गुण-दोष के आधार पर पार्टी में स्वीकार किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में कोई नेता और नीति नहीं है। एक परिवार की पूजा कितने दिनों तक चलेगी ? दुर्ग जिले का नेतृत्व खत्म करना चाहते हैं भूपेश बघेल। 'गिरोह और नेता में होता है फर्क' चंद्राकर ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस के उपेक्षित नेता हैं। बाकी जो बचे हैं वे एक पारिवारिक गिरोह के हैं। गैंग और पार्टी नेताओं में अंतर है. भाजपा नेता सामाजिक लोग हैं। भूपेश बघेल ने सरकार को एक पारिवारिक संस्था की तरह चलाया है। एक ही परिवार की पूजा करने से लोग मानसिक रूप से थक जाते हैं। नेताओं के कांग्रेस छोड़ने का यह एक अहम कारण है। कांग्रेस ने कहा- ये नाथूराम के वंशज हैं अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो गोडसे देश का पहला आतंकवादी था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की, अगर उस गोडसे के अनुयायी कांग्रेस को आतंकवादी संगठन कह रहे हैं तो यह हास्यास्पद है। अजय चंद्राकर मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्हें कैबिनेट से बाहर रखा गया। चंद्राकर की वरिष्ठता को नजरअंदाज कर सरकार ने उन्हें दूध में पड़ी मक्खी की तरह बाहर निकाल दिया है, इससे वे परेशान हो गये हैं और मीडिया के माध्यम से अपनी पूरी वफादारी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन