Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: छत्तीसगढ़ के 2 दिग्गज नेताओं के घर शोक: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी और पूर्व बीजेपी सांसद सरोज पांडेय के पिता का निधन

Tamradhwaj Sahu wife and Saroj Pandey father passed away: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी और पूर्व सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के पिता का सोमवार को निधन हो गया। दोनों बीमार थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू (72) का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने कल रात 12 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पाउवारा में किया जाएगा। कमला देवी के तीन बेटे और एक बेटी है। उनके बड़े बेटे का नाम जितेंद्र साहू है, जो कांग्रेस नेता हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम और मंत्रियों ने जताया दुख छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके कई मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू की पत्नी भाभी कमला देवी साहू के निधन की खबर दुखद है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर पूरे परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भी जताया शोक छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी की पत्नी कमला देवी साहू जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं ताम्रध्वज जी सहित पूरे साहू परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पिता का निधन इस बीच, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. सरोज पांडेय और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के पिता श्यामजी पांडेय का 9 सितंबर को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान मैत्री कुंज, रिसाली (भिलाई) से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन