Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: ...ताकि बना रहे जनसंख्या बैलेंस: सरकारी अस्पतालों में लगाए गए निशुल्क कंडोम बॉक्स; जारी है सास-बहू सम्मेलन भी

News Desk / Mon, Feb 6, 2023


बालोद में जिला अस्पताल के दवा काउंटर के पास लगाया गया कंडोम बॉक्स।

बालोद में जिला अस्पताल के दवा काउंटर के पास लगाया गया कंडोम बॉक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बालोद के सरकारी अस्पतलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं। इन बॉक्स से कोई भी निशुल्क कंडोम प्राप्त कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इससे जो लोग शर्म और झिझक के चलते खरीद नहीं पाते हैं, वे यहां से ले सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जनसंख्या बैलेंस हैं। फिलहाल इसकी शुरुआत जिला अस्पताल से की गई है। इससे पहले विभाग ने सास-बहू सम्मेलन भी किया था।

जिला अस्पताल में 10 जगह लगेंगे बॉक्स
दरअसल, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जिले में पहली बार इस तरह की शुरुआत की गई है। जिला अस्पताल में 10 जगह चिन्हित कर कंडोम बॉक्स लगाया जाएगा। फिलहाल शुरुआती तौर पर इसे दो जगह लगाया गया है। इसमें एक ओपीडी और एक अन्य जगह शामिल है। ओपीडी में आने वाले लोग काउंटर से दवाई लेते समय उसके पास ही लगे बॉक्स से कंडोम खुद ही निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई भी रुपये नहीं देने होंगे। 

सीएचसी और पीएचसी में भी व्यवस्था
जिला अस्पताल सहित इन कंडोम बॉक्स को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा। प्रत्येक सीएचसी में पांच-पांच और प्रत्येक पीएचसी में दो-दो बॉक्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा सीएचसी के तीन उपकेंद्रों पर एक-एक बॉक्स लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि जिला अस्पताल में इसकी शुरुआत हुई है और सभी जगहों पर मॉनिटरिंग की जा रही है।

बालोद के लिए वरदान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेएल उईके ने बताया कि बालोद के लिए यह एक वरदान से कम नहीं है। बालोद जिला, एक कस्बे की तरह है। यहां आज भी जागरूकता की कमी कई लोगों में है। लोग कंडोम खरीदने से बचते हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए कंडोम बॉक्स काफी उपयोगी साबित होगा। इसकी लिए हम कार्ययोजना भी बना रहे हैं। प्रत्येक जगहों पर इस बॉक्स को पहुंचाया जाएगा। लोग इसमें से ले जाकर इस्तेमाल कर सकेंगे। 


सास बहू सम्मेलन की भी शुरूआत
परिवार नियोजन के दृष्टिकोण से जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सास- बहू सम्मेलन की भी शुरुआत की गई है। इसमें महिलाओं को जोड़ा गया है। अस्पताल में आने वाली महिलाओं को एक स्पेशल बॉक्स दिया जाता है। जिसमें गर्भनिरोधक गोलियां, बिंदी सहित अन्य श्रृंगार का सामान होता है। यह महिलाओं को प्रोत्साहित करने की योजना है। इसे विभाग की ओर से 'नई पहल' नाम दिया गया है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन