Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: गरियांबद में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति के मुरूम का उत्खनन करना ठेकेदार को पड़ा महंगा, एसडीएम ने जब्त किया जेसीबी और ट्रैक्टर

गिरीश भगत,देवभोग। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अनुमति के बिना नियमों को ताक पर रखकर मुरम का अवैध उत्खनन करना ठेकेदार को महंगा पड़ गया. मामले में एसडीएम के दिशा-निर्देश पर नायाब तहसीलदार ने नागलदेही गांव पहुंचकर अवैध उत्खनन में शामिल ट्रैक्टर और जेसीबी पर कार्रवाई करते हुए उसे थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. देवभोग एसडीएम टिका राम देवांगन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि नहर नाली के कार्य के लिए नागलदेही गॉव में एक निजी जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. सूचना पर मौक़े के लिए नायाब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल और उनकी टीम रवाना हुए. इस दौरान टीम ने पाया कि सूचना वाले जगह पर नागलदेही गांव में नहर नाली का ठेकेदार अपने सुपरवाइजर गोपी को खड़ा कर बेधड़क मुरम का अवैध उत्खनन करवा रहा है. इस दौरान टीम ने खनन को लेकर सुपरवाइजर से पूछताछ की, लेकिन सुपरवाइजर गोलमोल जवाब टीम को देता रहा. इसी के साथ ही किसी तरह का वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया. एसडीएम टिका राम देवांगन ने बताया कि ठेकेदार का सुपरवाइजर मौके पर किसी तरह का वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को थाना लाया गया हैं. आगे की कार्रवाई जारी है. एसडीएम ने बताया कि जहां भी अवैध उत्खनन की सूचना मिलेगी वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन