Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

सुशासन तिहार शिविर में खौफनाक हादसा : गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के खरहरी गांव में लगाए गए शिविर स्थल के पास अचानक एक विशालकाय पुराना पीपल का पेड़ गिर पड़ा।

इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग कार्यक्रम को देखने के लिए पास स्थित पुराने पीपल के पेड़ पर चढ़ गए थे। अचानक पेड़ की एक बड़ी शाखा टूटकर नीचे गिर गई।

देखते ही देखते पूरा पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना के समय जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कलेक्टर भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुशासन तिहार के शिविर कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने के निर्देश दिए। हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल रेस्क्यू कर गरियाबंद जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि कुछ घायलों के हाथ और पैर में मामूली फ्रैक्चर आया है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्चों का भी विशेष निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

पेड़ गिरने की चपेट में आने से वहां खड़ा एक छोटा हाथी वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन