Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

गर्लफ्रेंड के चक्कर में चोर बना ब्वॉयफ्रेंड : एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक बेहद दिलचस्प और अनोखे मामले का भंडाफोड़ किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अपनी गर्लफ्रेंड (महिला मित्र) से मिलने आए 28 साल के एक सिरफिरे आशिक को जब पैसों की तंगी हुई, तो उसने शहर में बाइक चोरी का धंधा ही शुरू कर दिया।

आरोपी चाबी लगी गाड़ियों को निशाना बनाता था, उनमें घूमता था और पेट्रोल खत्म होते ही सड़क किनारे छोड़कर नई गाड़ी उड़ा लेता था। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया।

ग्वालियर से आया था आशिक, जेब खाली हुई तो बन गया शातिर चोर

पकड़े गए आरोपी की पहचान निर्मल धाकड़ (28 वर्ष), निवासी सिंकपुर रोड, निबुआपारा, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

पूछताछ में निर्मल ने खुलासा किया कि वह 12 सितंबर को अपनी महिला मित्र से मुलाकात करने के लिए ग्वालियर से ट्रेन पकड़कर रायगढ़ आया था।

रायगढ़ में कुछ दिन रुकने के बाद जब उसके पास जमा सारे पैसे खत्म हो गए, तो उसने अपने रोजमर्रा के खर्च और ऐशो-आराम के लिए चोरी का रास्ता चुना।

चाबी लगी गाड़ियों पर नजर, पेट्रोल खत्म होते ही छोड़ देता था वाहन

आरोपी निर्मल धाकड़ की कार्यप्रणाली बेहद अजब-गजब थी। वह शहर की मार्केट और कॉलोनियों में पैदल घूमता था और जिन गाड़ियों (बाइक/स्कूटी) में मालिक गलती से चाबी लगी छोड़ देते थे, उन्हें लेकर तुरंत रफूचक्कर हो जाता था।

वह चुराई हुई गाड़ी में तब तक घूमता था जब तक कि उसका पेट्रोल खत्म न हो जाए। ईंधन खत्म होते ही गाड़ी को वहीं लावारिस छोड़ देता था या खर्च चलाने के लिए औने-पौने दामों में बेच देता था।

5 CCTV फुटेज में दिखा एक ही संदेही, दौड़ाकर दबोचा

शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने जब अलग-अलग 5 स्पॉट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो हर जगह एक ही संदिग्ध शख्स पैदल आता और गाड़ी लेकर भागता नजर आया।

24 सितंबर को पुलिस को खबर मिली कि हुलिए से मिलता-जुलता संदेही गौशाला के पास देखा गया है। स्थानीय लोगों ने भी उसकी तस्वीर देखकर पुष्टि की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी पुलिस कॉलोनी की तरफ भागने लगा, जिसे जवानों ने घेराबंदी कर दौड़ाकर दबोच लिया।

 ₹2.50 लाख की 5 गाड़ियां बरामद, भेजा गया जेल

कोतवाली पुलिस ने आरोपी निर्मल धाकड़ की निशानदेही पर 1 स्कूटी समेत कुल 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी की 5 अलग-अलग वारदातों का एक साथ खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन