Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पत्नी को पीटा, फिर खिलाया जहर: दहेज नहीं देने पर की मारपीट, फिर आरोपी ने भी की खुदकुशी की कोशिश

husband beats wife and gives her poison In Balrampur: बलरामपुर जिले में नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। ग्राम अमदरी की रहने वाली नवविवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसके पति ने उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया था। परिजन ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं पति ने भी खुदकुशी की कोशिश की है, जिसकी हालत गंभीर है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के धौरपुर अंतर्गत ग्राम अमड़ी निवासी प्रीति यादव (19) का विवाह ग्राम अमदरी के रहने वाले बालसूरत यादव के साथ 2 मई 2023 को हुआ था।

रविवार को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया।

शादी के 2 महीने के बाद से ही शुरू हो गए थे लड़ाई-झगड़े

प्रीति यादव के मामा प्रकाश यादव ने बताया कि शादी के लगभग 2 माह बाद ही पति बालसूरत दहेज की मांग करते हुए प्रीति के साथ मारपीट करने लगा। प्रीति ने मायके पहुंचकर अपने मामा प्रकाश और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पति से मिलकर उसे समझाइश दी।

समझाने के बाद पति बालसूरत ने पत्नी के साथ मारपीट नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रीति को ससुराल भेज दिया गया। प्रकाश यादव ने बताया कि प्रीति को ससुराल ले जाकर पति फिर से उसके साथ मारपीट करने लगा। 14 सितंबर की शाम को प्रकाश यादव अपनी भांजी प्रीति के ससुराल पहुंचा, तो उसके हाथ पैर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। इसके अलावा गले पर भी नाखून लगने का निशान था।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में परिजन और गांववालों की भीड़।
 
प्रीति ने अपने मामा को बताया कि उसके साथ दहेज की मांग करते हुए पति ने उसे प्रताड़ित किया है, साथ ही उसे जबरदस्ती जहर भी खिला दिया है। इसके बाद परिजन प्रीति को लेकर अंबिकापुर के महावीर हॉस्पिटल पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत

परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को प्रीति यादव की हालत बिगड़ गई, तो महावीर अस्पताल प्रबंधन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रे​​​​​​​ट के सामने परिजनों का बयान दर्ज किया। उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मणिपुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पति ने भी खा लिया जहर, हालत गंभीर

मृत नवविवाहिता के ससुर कामेश्वर यादव ने बताया कि घर में होने वाले लड़ाई-झगड़े के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके बेटे बालसूरत ने भी रविवार सुबह को जहर खा लिया है। उसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी चिकित्सकों ने गंभीर बताई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन