Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Chhatisgarh में प्रशासन के एक्शन से हड़कंप: Raipur में हटाई गई चौपाटी, बिलासपुर में भी अवैध अहातों पर चला बुलडोजर

Illegal Chowpatty and Chakhna centers demolished with bulldozer in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही अवैध कारोबार पर लगाम कसने की कार्रवाई शुरू हो गई है. रायपुर के मोतीबाग के पास गर्ल्स स्कूल की बाउंड्री से लगी चौपाटी पर बुलडोजर चलाया गया. मंगलवार को नगर निगम की टीम बिलासपुर में शराब दुकानों के पास चल रहे अवैध चखना सेंटरों को तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची.

इन कार्यों को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- रायपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ भी अपराध मुक्त हो. बिलासपुर में आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में नियम विरुद्ध चखना सेंटर संचालित किये जा रहे थे. हाई कोर्ट ने स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों के पास चल रही शराब की दुकानों पर भी राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. रायपुर में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई रायपुर में गर्ल्स स्कूल के पास अवैध रूप से चल रही चौपाटी पर निगम की कार्रवाई की गई. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस चौपाटी को हटाने के लिए काफी समय से शिकायत की जा रही थी. कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को छात्राओं ने स्कूल से चौपाटी तक रैली भी निकाली। इस प्रदर्शन के अगले ही दिन निगम अमला बुलडोजर लेकर पहुंच गया. मोती बाग स्थित सेलम गर्ल्स स्कूल की बाउंड्रीवाल से सटी यह चौपाटी अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। इसे हटाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था. बिलासपुर के 3 इलाकों में हुई कार्रवाई बिलासपुर में भी निगम ने तीन जगहों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है. मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम की टीम सबसे पहले लिंक रोड स्थित स्वदेशी प्लाजा पहुंची। इस इलाके में शराब की दुकान के पास बने अहाते को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया गया. इसके बाद निगम ने पुराने बस स्टैंड के परिसर को भी तोड़ दिया। इसी तरह व्यापार विहार में संचालित चखना सेंटर को भी हटा दिया गया है। इस दौरान सुबह से शाम तक नगर निगम की टीम शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करती रही. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से भी जवाब मांगा है सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी करते हुए छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें खोल दीं. इसे लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए, फिर भी सरकार और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया. अब इस मामले पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है. मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्ट को जनहित याचिका मानकर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के साथ-साथ कलेक्टर और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन