Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: काया को निरोग बनाने की योग: कलेक्टर आकाश समेत SP और 200 लोगों ने किया योग, छिकारा बोले- पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया

गिरीश जगत, गरियाबंद। बुधवार को इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. शहरों से लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुए योग दिवस के कार्यक्रमों में सरकारी कर्मचारियों के साथ आमजन भी शामिल हुए. जिला मुख्यालय पर इंडोर स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी अमित तुकाराम काम्बले के साथ डीएफ़ओ मणिवासंगन शामिल हुए. इससे पूर्व योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

यहां कलेक्टर, एसपी, डीएफ़ओ एडीएम, एडीएसएनएल एसपी और एसडीएम पार्षद रीतिक सिन्हा समेत पुलिस के जवान, स्काउट्स गाइड, महिलाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं सहित लोगों ने योग किया. योग गुरु ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका सहित शरीर स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक योगासन कराए तथा योग से होने वाले फायदे भी बताएं. इस दौरान योग का महत्व बताते हुए योग गुरू ने कहा आज पैसा कमाने की चाहत में मनुष्य को न तो अपने शरीर की चिंता है और न ही अपने परिवार व समाज की। वह पैसा तो कमा लेता है, लेकिन अपना शरीर खराब कर लेता है. उन्होंने ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है. साथ ही मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. शरीर लचीलापन रहता है. आलस्य दूर रहता है. आसन की क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया. पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया- कलेक्टर आकाश छीकारा योग हमारे दिनचर्या के हिस्से में शामिल रखना बेहद ज़रूरी शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग हमारी बहुत मदद करता है. शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है. यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है. योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है.ये ही नहीं बल्कि योग से शरीर फ्लेक्सिबल होता है और शरीर को शक्ति मिलती है. इसके नियमित अभ्यास से पीठ, कमर, गर्दन, जोड़ों के दर्द की समस्या तो दूर होती ही है. साथ ही योग आपके शरीर की खराब मुद्रा की संरचना को ठीक करता है जिससे भविष्य में होने वाले दर्द से बचा जा सकता है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन