Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: नशे पर कसा पुलिसिया लगाम: कटनी-शहडोल से नशीली दवा की तस्करी, 3 नाबालिग और 1 लड़की समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर में नशे का काला कारोबार चरम पर है. नशीली दवा की तस्करी मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवा जब्त की गई है. यह नशीली दवा ट्रांसपोर्ट के जरिए MP के कटनी और शहडोल से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही है.

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शहर के मिनी बस्ती में लंबे समय से नशे के व्यापार के संचालन की सूचना पुलिस को मिल गई थी. सूचना के बाद एंटी क्राइम यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की. करवाई के दौरान मिनी बस्ती से दो नाबालिगों के पास से सैकड़ों की संख्या में इंजेक्शन और प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किए गए. इसके अलावा पुलिस के चंदेला नगर में की गई. पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को हजारों इंजेक्शन और प्रतिबंधित टेबलेट तथा सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के परिवार वाले भी नशे के व्यापार में सम्मिलित रहे हैं. इसी के चलते वे अब तक एनडीपीएस के तहत जेल में बंद हैं. पुलिस ने बताया कि जिन अवैध नशीले टेबलेट और इंजेक्शन का धंधा आरोपियों द्वारा किया जा रहा था. उनकी बाजार में कीमत ढाई लाख से अधिक आंकी जा रही है. आरोपी के परिवार वाले लंबे समय से नशे का काला कारोबार कर रहे हैं. अब उनके बच्चे इस धंधे में उतर गए हैं. मिनी बस्ती से ही शहर में पहुंचता है नशे का सामान कई सालों से लगातार नशे का सामान शहर में पकड़ा जा रहा है, लेकिन नशे का सामान बेचने वाले जितने भी आरोपी पकड़े गए हैं, उनमें से 90 फीसद आरोपी जरहाभाटा के मिनी बस्ती के रहने वाले हैं. पुलिस को मालूम है कि नशे का सामान ज्यादातर जरहाभाटा के मिनी बस्ती से ही शहर में सप्लाई की जाती है, लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई करने की बजाय खानापूर्ति की कार्रवाई करती है. पुलिस छोटी-छोटी करवाई कर अपनी पीठ थपथपा लेती है. पुलिस चाहे तो बड़े पैमाने पर टीम बनाकर मिनी बस्ती के उन घरों को निशाना बना सकती है, जहां पर नशे का कारोबार फल-फूल रहा है. पुलिस जानबूझकर ऐसा नहीं करती. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन