Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: पुलिस-नक्सली एनकाउंटर का LIVE VIDEO: जवानों ने 10 माओवादी किया ढेर, नक्सली बोले- 6 को पकड़कर मारा, इसमें 2 ग्रामीण भी

LIVE VIDEO of Sukma Police-Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का लाइव वीडियो सामने आया है. करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुठभेड़ कितनी भीषण थी. दरअसल, दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने 43 लाख के इनामी 10 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं, नक्सलियों ने इसे लेकर एक पर्चा जारी किया है, जिसमें नक्सलियों का आरोप है कि निहत्थे नक्सलियों के अलावा 2 ग्रामीणों की भी हत्या की गई है. नक्सल इलाके में जवान कैसे घुसे? दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना क्षेत्र के भंडारपदर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसके बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को भेजा गया. 22 नवंबर की सुबह जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने 3 महिलाओं समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया. सभी के शव लेकर पहुंचे थे जवान उसी दिन शाम तक जवान मारे गए सभी नक्सलियों के शव लेकर भेज्जी कैंप पहुंच गए थे, जिसके बाद जवानों ने इस सफलता का जश्न मनाया। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का स्वागत किया। सभी नक्सलियों की पहचान भी हो गई है। इन पर है 43 लाख रुपए का इनाम मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 1 लाख से लेकर 8 लाख रुपए तक के इनामी नक्सली शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इन सभी लोगों के शवों के पास से एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी राइफलें भी बरामद की हैं। छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली ढेर, जवानों ने मनाया जश्न: एनकाउंटर के बाद हथियारों के साथ किया डांस, जानिए अब तक कितने नक्सली ढेर ? नक्सलियों ने कहा- इनमें से 2 ग्रामीण थे मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की ओर से एक पर्चा भी जारी किया गया है। कमेटी के सचिव गंगा का कहना है कि पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है, जिनमें से दुधी हुंगी और कुंजाम बामन दोनों ग्रामीण थे। दूसरी ओर नक्सलियों ने कहा है कि मुठभेड़ के दौरान उनके पास सिर्फ 4 साथियों के पास हथियार थे। पुलिस ने 6 को पकड़कर मार गिराया है। इस मुठभेड़ के विरोध में 29 नवंबर को सुकमा जिला बंद का ऐलान किया गया है। अब तक 207 मारे गए दरअसल, पिछले 11 महीनों में पुलिस ने बस्तर में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 207 माओवादियों को मार गिराया है। इन सभी पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। अब तक हुई मुठभेड़ों में जवानों ने मौके से एके-47, एलएमजी, स्नाइपर, एसएलआर, बीजीएल, इंसास समेत बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन