Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: व्यवसायी के चालक से सवा लाख की लूट!: थाने पहुंचकर बोला- साहब लूट हो गई, पुलिस ने पूछताछ की तो बेहोश होकर गिरा

News Desk / Mon, Feb 6, 2023


छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक व्यवसायी के चालक से सवा लाख रुपये से ज्यादा की लूट हो गई। चालक रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए पहुंचा था। इसके बाद थाने पहुंचकर चालक ने लूट की जानकारी दी। हालांकि पुलिस पूरी कहानी को फर्जी मान रही है। जांच के दौरान अभी तक लूट की कोई वारदात सामने नहीं आई है। वहीं पूछताछ के दौरान युवक थाने में ही बेहोश होकर गिर पड़ा है। पुलिस उससे जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। रकम का भी पता नहीं चल सका है। 

थाने पहुंचकर दी लूट की सूचना
जानकारी के मुताबिक, कटघोरा के कोनकोना निवासी दिनेश कंवर (24) व्यवसायी चंद्रप्रकाश सिंघानिया का चालक है। सिंघानिया ने दिनेश को एक लाख 35 हजार रुपये देकर बस स्टैंड के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में मंगलवार को भेजा था। कुछ समय बाद दिनेश थाने पहुंचा और उसने बताया कि उसके साथ बैंक के बाहर दो युवकों ने उससे रुपये लूट लिए हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो सबने इनकार कर दिया। 

पूछताछ के दौरान बार-बार पुलिस को घुमा रहा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसने दिनेश दो युवकों से बातचीत करता दिखाई दिया, लेकिन रुपयों का बैग उसके पास नहीं था। इस पर पुलिस ने फिर उससे पूछताछ की तो दिनेश ने लूट बस स्टैंड के पास होने की बात बताई। हालांकि जांच के दौरान दिनेश के वहां मौजदूगी ही नहीं मिली। इस पर पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। इस पर जैसे ही पूछताछ शुरू की, वैसे ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अब पुलिस उसे होश में लाकर पूछताछ करने के साथ ही वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। 

पुलिस बोली-लूट ही फर्जी, पूछताछ जारी
थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि बैंक प्रबंधन से बातचीत में लूट की कोई वारदात सामने नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज से भी इसका पता नहीं चला है। दिनेश पूछताछ में गोलमोल जवाब दे रहा है। पहले बैंक बताया, फिर बस स्टैंड और उसके बाद पेट्रोल टंकी। वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उनका कहना है कि दिनेश ने ही लूट की कहानी रची है। फिलहाल उससे पूछताछ कर रहे हैं और रकम का भी पता लगा रहे हैं। अभी तक रुपये बरामद नहीं हो सके हैं। रुपये इसी के पास होने की संभावना है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन