Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Janjgir-Champa: 17 साल के स्कूटी सवार की टक्कर से अधेड़ की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

News Desk / Mon, Nov 21, 2022

हादसे में अधेड़ की मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम।

हादसे में अधेड़ की मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार रात स्कूटी सवार की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। स्कूटी 17 साल का लड़का चला रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और जांजगीर-नैला मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों का प्रदर्शन चलता रहा। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और अधेड़ की पत्नी को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की। इसके बाद जाम खत्म हुआ। 

जानकारी के मुताबिक, बजरंगी पारा , वार्ड-9 निवासी भागवत झा (40) पुत्र गणेश राम नैला में अग्रसेन भवन के सामने क्रॉफ्ट मेला में गार्ड का काम करता था। वह सोमवार रात करीब 8 बजे किसी काम से पैदल ही घर के लिए निकला था। इस दौरान सड़क पार करते समय सामने से आ रहे नाबालिग स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भागवत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 

वहीं हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने चक्काजाम कर दिया। इस पर पुलिस फिर पहुंची और लोगों को काफी देर समझाती रही, पर वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया और गार्ड की पत्नी उर्मिला को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान किया। अगले दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन