Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: रायपुर-गरियाबंद समेत 10 से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे: निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस

MP CG Times / Mon, Dec 23, 2024

More than 10 Congress district presidents including Raipur-Gariaband will be changed: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जल्द ही बदलाव किए जाएंगे। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद समेत दस जिलों के अध्यक्षों को बदलने की चर्चा है। इसी तरह पीसीसी के बचे पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इसी सिलसिले में पीसीसी चीफ दीपक बैज 15 दिनों के अंदर दूसरी बार दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। बताया गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। पीसीसी चीफ के निर्देश पर सूची तैयार की गई है। पिछले दौरे में वे सूची लेकर दिल्ली गए थे, लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। पायलट 23 तारीख से दिल्ली में रहेंगे, इसलिए बैज भी उनसे मुलाकात करने दिल्ली जा रहे हैं। वे सोमवार शाम को दिल्ली जाएंगे। जहां वे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात कर संगठन में विस्तार के साथ-साथ बदलाव को हरी झंडी दिला सकते हैं। दरअसल कांग्रेस के कई जिला अध्यक्ष अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, जबकि कई जिलों के अध्यक्ष सक्रिय नहीं हैं। ऐसे जिला अध्यक्षों की पहचान कर उन्हें बदलने की तैयारी कर ली गई है। इनके स्थान पर नए नामों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव जैसे पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही कुछ मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। आंदोलन तेज करने के लिए महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी बदली जाएंगी पीसीसी विस्तार और जिला अध्यक्षों के बदलाव के साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भी बदलने की तैयारी है। वर्तमान अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने विधानसभा चुनाव से पहले इस पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। लेकिन कांग्रेस के विपक्ष में रहने के एक साल बाद भी महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका नजर नहीं आ रही है। इसे देखते हुए आंदोलन तेज करने के लिए महिला कांग्रेस में भी नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। शहर जिला भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष की घोषणा इस बीच शहर जिला भाजपा ने अपने नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। विनय जैन को रायपुर पश्चिम विधानसभा के गुढ़ियारी मंडल, चैतन्य तवारी को तात्यापारा मंडल, विशेष शाह को टाटीबंद मंडल, पुरूषोत्तम मोवले को रामनगर मंडल और दिनेश तिवारी को डीडी नगर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह संतोष सोनी को सदर बाजार मंडल, केदार जंघेल को पुरानी बस्ती और विनोद गांडेचा को फाफादीप मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन