Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: दामाद की हत्यारी सास को उम्रकैद: लाठी से पीट-पीटकर मार डाला था, पत्नी भाग गई तो रोज करता था घर के बाहर हंगामा

News Desk / Sat, Jan 28, 2023


छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोर्ट ने दामाद की हत्या में सास को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला ने करीब एक साल पहले दामाद को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला था। युवक की पत्नी भाग गई थी तो वह रोज ससुराल जाकर घर के सामने हंगामा करता था। इसी से परेशान होकर सास ने उसकी हत्या कर दी थी। कोर्ट ने इस मामले में युवक की नाबालिग साली को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी ज्योति अग्रवाल की बेंच में हुई। 

ससुराल के बाहर मिला था अमित का शव
दरअसल, सारा मामला रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के खरमोरा स्थित अटल आवास का है। यहां 17 दिसंबर 2021 को अमित सोनी उर्फ किडनी (26) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अमित का शव उसकी ही ससुराल के बाहर पड़ा हुआ मिला था। अमित आदतन अपराधी और नशे का आदी था। वारदात के बाद पुलिस और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंची थी। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड की मदद से अमित की सास कुंती सोनी और उसकी छोटी बेटी को हत्या के संदेह में पकड़ा था। 

अमित की हरकतों से तंग आकर हत्या की 
पूछताछ के दौरान अमित की सास कुंती सोनी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया था कि अमित शराब के नशे में घर के बाहर हंगामा कर रहा था। वह अक्सर ही आ जाता और उसके व उसकी छोटी बेटी से गाली-गलौज करता था। इसी से तंग आकर उसने अमित को पीट-पीटकर मार दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कुंती को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई जारी थी। इसे लेकर कोर्ट का अब फैसला आया है। 

अमित और कुंती की बेटी ने की थी लव मैरिज
पुलिस ने बताया कि अमित सोनी उर्फ किडनी से कुंती सोनी की बड़ी बेटी ने लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों कुंती के घर के पास ही खरमोरा में रहने लगे थे। अमित आदतन बदमाश था। आए दिन मारपीट और चोरी के मामलों में पुलिस उसे पकड़ती थी। अमित की हरकतों से उसकी पत्नी तंग आ चुकी थी। इससे परेशान होकर कुछ साल साथ में रहने के बाद किसी और के साथ भाग गई। इसके बाद से ही अमित ने ससुराल में उत्पात मचाया और छोटी साली को परेशान करना शुरू कर दिया था। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन