Logo
Breaking News Exclusive
13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका

: रायपुर में राष्ट्रीय युवा महोत्सव: सीएम साय ने की बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र

News Desk / Thu, Jan 11, 2024


National Youth Festival in Raipur: CM Sai prayers in Budhadev temple raipur, distributed appointment letters

स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

National Youth Festival in Raipur: सीएम विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां स्थित आदिवासियों के आराध्य आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उद्यान में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रायपुर सांसद सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू और रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद आश्रम रायपुर के स्वामी अव्ययात्मानन्द, स्वामी प्रपत्यानन्द, स्वामी देवभावानन्द भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 युवाओं को कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग स्थित बीपीओ सेंटर से संबद्ध निजी कंपनी टेक्नोटॉस्क के जॉब ऑफर लेटर (नियुक्ति पत्र) और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पांच हितग्राहियों को व्यवसाय के लिए 10-10 हजार रूपए ऋण राशि के चेक वितरित किए। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने इस अवसर पर स्टार्टअप कंपनी 'सोशियो सेलर' प्रारंभ करने वाले युवा ललित को सम्मानित किया। युवा महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा एमपी पॉली प्रिंट एंड पैक संस्थान में 30 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। ये युवा संस्थान में सुपरवाइजर तथा अन्य स्टॉफ के रूप में कार्य करेंगे। 


युवा महोत्सव में काफी संख्या में युवा उपस्थित थे। युवाओं को देखकर मुख्यमंत्री  सीधे उनके बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ बड़ी ही आत्मीयता के साथ चर्चा की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर युवा काफी उत्साहित हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर रायपुर संजय अलंग, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में युवा और प्रबुद्ध नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने अतिथियों को विवेकानंद साहित्य की पुस्तकें भेंट की।



 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन