Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

गरियाबंद में नक्सलियों का हथियार बरामद : SLR, इंसास राइफल और बंदूक समेत कई कारतूस जब्त, सरेंडर नक्सलियों ने बताया ठिकाना

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी इलाके से पुलिस ने नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में 2 एसएलआर, 1 इंसास राइफल और 1 बारह बोर बंदूक समेत कई कारतूस और मैगजीन जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम द्वारा की गई। पुलिस को यह सफलता जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व माओवादियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर मिली है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी ने सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में हथियारों का डंप बना रखा है।

सूचना मिलते ही शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

मिली जानकारी के बाद 16 फरवरी 2026 को गरियाबंद पुलिस की ई-30 टीम को मौके पर रवाना किया गया। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए—

  • 2 नग एसएलआर

  • 1 नग इंसास

  • 1 नग 12 बोर बंदूक

  • 3 एसएलआर मैगजीन

  • 1 इंसास मैगजीन

  • 28 जिंदा कारतूस

बरामद किए।

नक्सली हिंसा पर बड़ा प्रहार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हथियार डंप डीजीएन डिवीजन से जुड़े माओवादियों द्वारा रखा गया था। इसकी बरामदगी से क्षेत्र में संभावित नक्सली गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगा है। इससे गरियाबंद और आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था मजबूत होगी।

2024 से जारी है नक्सल उन्मूलन अभियान

गरियाबंद पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कई बड़ी सफलताएं हासिल की गई हैं। पुलिस ने 26 जनवरी 2026 से पहले क्षेत्र में सक्रिय अधिकांश नक्सलियों को आत्मसमर्पण या निष्क्रिय कराने में सफलता पाई है।

अब तक की प्रमुख उपलब्धियां

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से 2026 तक जिले में—

  • मुठभेड़ों में मारे गए नक्सली: 31

  • आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली: 29

  • जब्त हथियार: 73

  • जब्त नकद राशि: ₹62.50 लाख

  • बरामद डेटोनेटर: 326

  • आईईडी बम: 14

  • कॉर्डेक्स वायर: लगभग 114 मीटर

  • बीजीएल सेल: 57

पुलिस का संदेश: सतर्कता से खत्म होगी नक्सल समस्या

गरियाबंद पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई, स्थानीय सहयोग और आत्मसमर्पण नीति के कारण नक्सल गतिविधियों में भारी कमी आई है। आगे भी इसी तरह अभियान जारी रखकर क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन