Logo
Breaking News Exclusive
2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार

: चोर को पकड़ने गए थानेदार, खुद हुए शिकार: ओडिशा से जांच के लिए गए थे UP, ट्रेन में पिस्टल-कारतूस और वर्दी चोरी

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

चोरों को पकड़ने के लिए गए थानेदार खुद ही चोरी का शिकार हो गए। चलती ट्रेन से चोर उनकी पिस्टल, कारतूस और वर्दी सहित अन्य सामान ले गए। थानेदार ओडिशा से जांच के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। वहां से लौटते समय उनके साथ ही वारदात हो गई। खास बात यह है कि थानेदार के साथ दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। फिलहाल थानेदार ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचकर जीआरपी में मामला दर्ज कराया है। यहां शून्य एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने संबंधित थाने को भेज दिया है। 

चोरी के मामले में जांच के लिए गए थे यूपी
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बलांगीर जिले के सदर क्षेत्र के मुरसीपाथी निवासी शरूबाबू छत्रिया (46) पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। उनकी नियुक्ति संबलपुर थाने में प्रभारी के तौर पर है। वह चोरी के एक मामले की जांच और चोरों की तलाश में उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी गए थे। उनके साथ दो पुलिस कांस्टेबल दिलेश्वर प्रधान और मिनकेतन घरुआ भी गए थे। तीनों का लौटने के दौरान प्रयागराज से सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में 28 फरवरी को बिलासपुर के लिए रिजर्वेशन था। 

अनूपपुर-जैतहरी स्टेशन के बीच हुई चोरी
थानेदार सहित दोनों कांस्टेबल एसी-2 कोच में सवार थे। थानेदार शरूबाबू छत्रिया को सीट नंबर 66 अलॉट थी। उन्होंने सूटकेस में सरकारी पिस्टल, वर्दी, 14 राउंड कारतूस के साथ अन्य सामान रखा था। कटनी स्टेशन के पास खाना खाने के बाद तीनों लोग सो गए। जब अगले दिन उनकी नींद खुली तो थाना प्रभारी के दोनों सूटकेस गायब थे। तब तब ट्रेन पेंड्रा स्टेशन पहुंच चुकी थी। ऐसे में आशंका है कि सूटकेस की चोरी अनूपपुर और जैतहरी स्टेशन के बीच हुई है। पुलिस ने केस शहडोल जीआरपी को भेज दिया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन