Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: कार्यपालन अभियंता से ठगी: कोरियर सुविधा के नाम पर ऑनलाइन लिए पांच रुपये, फिर खाते से निकल गए डेढ़ लाख

News Desk / Tue, Jan 31, 2023


Online Fraud

Online Fraud - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विद्युत विभाग के एक कार्यपालन अभियंता से शातिरों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने इंजीनियर को कोरियर सर्विस का झांसा दिया और ऑनलाइन फार्म भरवाकर पांच रुपये का भुगतान कराया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। इसका पता चलने पर इंजीनियर ने बैंक को सूचना दी और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, रावत रेसिडेंसी निवासी दीपक शर्मा बैकुंठपुर में विद्युत विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर हैं। उनके मोबाइल पर दो जनवरी को कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कोरियर सर्विस का कर्मचारी बताया। कहा कि कंपनी की सुविधा लेने पर कोरियर ब्वॉय घर से पार्सल लेगा और बताए गए स्थान पर डिलीवरी कर देगा। दीपक शर्मा को ठग की बताई स्कीम ठीक लगी और उन्होंने हां कह दिया। 

इसके बाद ठग ने उन्हें एक लिंक भेजा और उसमें फार्म भरकर पांच रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। आसान प्रक्रिया के चलते दीपक शर्मा ने फार्म भर दिया और यूपीआई से रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी दो-तीन दिनों तक कोई भी कोरियर लेने उनके घर कोई नहीं आया। संदेह होने पर दीपक ने अपना खाता चेक किया तो पता चला कि भुगतान के बाद उनके खाते से तीन बार में रुपये निकाले गए हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन