Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: आरक्षण पर विवाद: नेता प्रतिपक्ष बोले- चुनावी फायदे के लिए बिना तैयारी के किया पेश, अब राज्यपाल पर लगा रहे आरोप

News Desk / Sun, Dec 18, 2022

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पास तो हो गया है, लेकिन इसे जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर अभी तक राज्यपाल ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, वहीं भाजपा इसे लेकर कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए बिना किसी तैयारी के लिए आरक्षण विधेयक पेश किया गया। अब राज्यपाल पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें...आरक्षण विधेयक अटका: राज्यपाल ने कहा- कानूनी सलाह के बाद ही कर पाऊंगी हस्ताक्षर, अब उपचुनाव के बाद फैसला

बिना तैयारी आरक्षण विधेयक मुख्यमंत्री की हड़बड़ी
मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि, बिना तैयारी के आरक्षण विधेयक पास करना मुख्यमंत्री की हड़बड़ी को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने आरक्षण बिल प्रस्तुत कर दिया। नियमानुसार पहले उन्हें डाटा आयोग की रिपोर्ट पेश करनी चाहिए थी। अब मुख्यमंत्री  अपनी गलती का ठीकरा भाजपा पर फोड़ना चाह रही है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh : विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित, SC, ST, OBC का बढ़ा, पर EWS का छह फीसदी हुआ कम

कोयला, शराब और रेत को लेकर भी निशाना साधा
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कहा कि, पूरे प्रदेश में कोयला, शराब और रेत का अवैध कारोबार चरम पर है। आरोप लगाया कि, कांग्रेस के लोग कोयले में जमकर कमीशन खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कोल माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया, जमीन माफिया ये सारी चीजें भूपेश की सरकार में खुलेआम संचालित हो रही हैं। अवैध कारोबार के कारण छत्तीसगढ़ में नित नए किस्म के अपराध हो रहे हैं।

सदन में भी ध्यान आकर्षित कराया
उन्होंने कहा कि, एक बार नहीं, हमने अनेक बार विधानसभा में इस ओर ध्यान आकर्षित किया। सदन में भी हमने इस बात को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि, ईडी ने अपने प्रेस नोट में कहा, 25 रुपये टन कोल में कमीशन लिया जा रहा है। अभी अधिकारियों के यहां ईडी का छापा पड़ रहा है। 100 करोड, डेढ़ सौ करोड़, 200 करोड़ रुपसे मिल रहे हैं। ये कहां से आ रहे हैं। इस दौरान अनुराग सिंह देव, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन