Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

केबिन में फंसे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत : 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, सरिया और कोयला था लोड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग स्थित कुरकुट नाला पुल पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों ट्रकों में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल संकरा होने के कारण दोनों ट्रक चालक पहले निकलने की कोशिश कर रहे थे। तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला

टक्कर के बाद एक ट्रक ड्राइवर केबिन में ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। आग की लपटों में घिरने से उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश प्रसाद देवांगन (52) निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। वह विपुल कंपनी में कार्यरत था।

दूसरे ट्रक का चालक हादसे के दौरान कूदकर बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई।

सरिया और कोयला था लोड

डीएसपी सुशांतो बनर्जी के अनुसार, एक ट्रक जामपाली माइंस से बालोद रेलवे साइडिंग तक कोयला लेकर जा रही थी, जबकि दूसरी ट्रक में सरिया लोड था और वह बालोद से जामपाली की ओर जा रही थी। दोनों चालकों ने पहले निकलने की कोशिश में आमने-सामने टक्कर मार दी।

3 घंटे बाद बुझी आग

हादसे के बाद आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। केबिन में फंसे ड्राइवर के जले शव को बाहर निकाला गया।

हादसे के कारण रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बाद में जली हुई गाड़ियों को हटाकर आवागमन बहाल किया गया।

ब्लैक स्पॉट पर फिर हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुरकुट नाला पुल पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) के रूप में चिन्हित है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है।

पुलिस जांच जारी

घरघोड़ा टीआई गौरव कुमार ने एक ड्राइवर की मौत की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन