Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: CG Political News: सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के भगवान हैं, उनके पूर्वज रहे होंगे आदिवासी- लखमा

News Desk / Tue, Sep 13, 2022

रायपुर। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक और बयान राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। लखमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लिए भगवान हैं। उनके पूर्वज आदिवासी रहे होंगे, तभी वह आदिवासी समाज के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। लखमा ने यह भी कहा कि बघेल ने देवगुड़ी की पूजा की, जिसके कारण बस्तर में जमकर बारिश हो रही है। रायगढ़ में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मीडिया ने जब मंत्री लखमा के बयान पर मुख्यमंत्री बघेल की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने भी समर्थन किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह उनकी भावना है। मैं समझता हूं कि सभी के पूर्वज कभी न कभी आदिवासी रहे होंगे। सभी अलग-अलग देश और क्षेत्र से होते हुए आए हैं। कौन कहां से आया है, कोई नहीं जानता। वह (लखमा) ऐसा कह रहे हैं, तो अच्छी बात है। आदिवासियों के हित में हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है। वहीं, मंत्री लखमा के बयान पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। कौशिक ने कहा कि लखमा के बयान के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वंशावली की जांच के लिए रिसर्च टीम गठित करनी चाहिए। मंत्री ने जो बयान दिया है, वह गंभीर मामला है। पहले भी कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री की जाति को लेकर काफी विवाद हुआ है। इसका निराकरण कैसे हुआ, यह सभी जानते हैं। बघेल हिंदुस्तान के नंबर वन मुख्यमंत्री लखमा ने कहा कि भूपेश सरकार महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाली सरकार है। भूपेश बघेल हिंदुस्तान में नंबर वन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। बघेल छत्तीसगढ़ के भगवान हैं। गोबर, गोमूत्र खरीदने वाली सरकार भगवान से कम नहीं होगी। देवगुड़ी बनाने से गांव की देवी बहुत खुश हैं। बघेल देवी के साथ जुड़े आदमी हैं। कौशल्या मंदिर बनने से भागवत को दर्द लखमा ने संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है। लखमा ने कहा कि हम लोग भगवान को मानने वाले लोग हैं। राम वनगमन पथ, कौशल्या माता मंदिर बनाने से भागवत को पेट में बहुत दर्द हो रहा है। उनकी भी जल्दी छुट्टी होगी, ऐसी मुझे उम्मीद है। यहां आकर कोई भी आदमी उल्टी सीधी बात करेगा तो वह ज्यादा दिन काम नहीं आएगा। Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन