Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

पुष्पराजगढ़ के युवक की रायपुर में चाकू मारकर हत्या : होटल में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर झगड़ा, फिर सीने में किया वार, लहूलुहान होकर गिरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

siltara-hotel-murder-shiv-prasad-dhurve: अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के युवक की छत्तीसगढ़ के रायपुर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। होटल कर्मचारी ने उसे घसीटते हुए होटल से बाहर निकाला, फिर सीने में चाकू मार दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर गया। बताया जा रहा है कि, ढाबा में खाना खाने के दौरान कुत्ते को भोजन देने को लेकर विवाद हुआ था। घटना धरसीवां थाना इलाके के सिलतरा फेस-2 की है।

मृतक की पहचान पुष्पराजगढ़ के खेतगांव के थाडपथर निवासी 35 वर्षीय शिव प्रसाद धुर्वे पिता पटवारी धुर्वे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में होटल कर्मचारी पवन सेन और उसके साथी सागर साहू के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 9 फरवरी की रात करीब 7 बजे शिव प्रसाद अपने साथियों के साथ होटल गया था, जहां उसका पवन और सागर से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान आरोपी पवन सेन ने शिव प्रसाद को होटल से घसीटकर बाहर निकाला और चाकू से उसके सीने में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद मौके पर गिर पड़ा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वहां मौजूद लोग डरकर भाग गए।

घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

अगले दिन परिजनों की मौजूदगी में शव पंचनामा कार्रवाई की गई। शव परीक्षण के दौरान मृतक के सीने के बाईं ओर धारदार हथियार से गहरा घाव मिला। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण “हॉमिसाइडल” (हत्या) बताया।

दोस्तों ने खोला राज, दो गिरफ्तार

जांच के दौरान उसके साथियों ने बताया कि होटल में दो बार विवाद हुआ था। दूसरी बार लौटने पर झगड़ा बढ़ गया और हमला हुआ। बयान के आधार पर पुलिस ने पवन सेन और सागर साहू को आरोपी बनाया। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 351(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुष्पराजगढ़ का रहने वाला था युवक

मृतक शिव प्रसाद धुर्वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के खेतगांव के थाडपथर का रहने वाला था। फिलहाल रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन