Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: सोने के नाम पर ठगी: निवेश और बेचने का झांसा देकर लिए एक करोड़ रुपये, महिला सहित तीन गिरफ्तार

News Desk / Fri, Nov 25, 2022

पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जबकि मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी फरार हैं। यह सभी आरोपी लोगों को सोना बेचने और निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। धोखा देने के लिए आरोपियों ने ज्वैलरी शॉप भी खोल रखी थी। आरोपियों से पूछताछ में नौ लोगों से एक करोड़ रुपये ठगने का पता चला है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। 

जमीन का सौदा करने के दौरान हुआ था परिचय
पुलिस ने बताया कि, सेक्टर-2ए अग्रोहा सोसायटी निवासी शिवकुमार अग्रवाल ने मामला दर्ज कराया कि उनकी पत्नी रानी अग्रवाल के नाम पर एक हजार वर्ग फीट का भूखंड है। उसे बेचने के लिए अनिल वर्मा से 21 लाख रुपये में सौदा हुआ था। अनिल वर्मा ने रजिस्ट्री के समय पांच-पांच लाख रुपये के दो और 11 लाख रुपये का एक चेक उनकी पत्नी रानी अग्रवाल के नाम पर दिया था। इसमें से 10 लाख रुपये उन्हें मिल गए, लेकिन 11 लाख का चेक उन्होंने रोकने को कहा। 

रजिस्ट्री पेपर देकर 10 लाख रुपये मांगे
शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि अनिल वर्मा अपनी पत्नी अंजलि सोनी और जयनारा के साथ उनके घर आया। कहा कि, उसे अभी बड़ी रकम की जरूरत है। इसलिए उसके घर की रजिस्ट्री पेपर रख लीजिए और 10 लाख रुपये उसे दे दें। वह एक साथ 21 लाख रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर कर देगा। उसकी बात पर भरोसा करते हुए 10 लाख रुपये शिवकुमार ने उसे दे दिए। कुछ समय बाद शिव कुमार अपने रुपये के संबंध में उसकी ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे। उस समय अनिल दुकान में नहीं था। 

सोने में मुनाफे का झांसा देकर सात लाख रुपये लिए
दुकान में जय कुमारा नारा और अखिलेश उर्फ भोला मौजूद थे। आरोप है कि जय कुमार ने शिव से कहा कि अनिल वर्मा को अभी और रुपयों की जरूरत है। वह थोक में दिल्ली से सोना लाकर रायपुर में बेचेगा। अगर वह अनिल के बिजनेस में निवेश करते हैं तो अच्छा लाभ मिलेगा। जय कुमार ने झांसा दिया कि उसने भी 30 लाख रुपये लगाए हैं। दोनों आरोपियों ने शिव से कहा कि वह सात लाख रुपये दे दे तो आठ लाख रुपये वापस करेगा। उनकी बातों में आकर शिव ने सात लाख रुपये आरटीजीएस से दे दिए। 

दिवाली के बाद दुकान बंद कर भाग निकले
इसके बाद दिवाली से पहले अनिल वर्मा और जय कुमार फिर से शिव कुमार अग्रवाल के घर पहुंचे। कहा कि सोने का भाव बढ़ गया है। पांच लाख रुपये कम पड़ रहे हैं। अगर वे पांच लाख रुपये और मिला दें तो जो कमाई होगी उसमें बराबर हिस्सा मिलेगा। उनकी बातों में आकर फिर शिव ने पांच लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि जब दिवाली के बाद शिव कुमार उनकी ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे तो पता चला कि अनिल वर्मा अपनी पत्नी अंजलि और दोनों सालों जय कुमार नारा व अखिलेश सिंह के साथ रायपुर छोडकर भाग गया है। 

आरोपियों से नकदी, गहने बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से अंजलि वर्मा उर्फ अंजलि सोनी, अखिलेश सिंह उर्फ भोला और जयकुमार नारा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने लोगों को शिकार बनाने के लिए महावीर नगर में राज ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी थी। इसके चलते लोग उनकी बातों पर आसानी से भरोसा कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 55 हजार रुपये नकद, 11 लाख 20 हजार के सोने के गहने और 90 हजार के चांदी के गहने बरामद किए हैं। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन