Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: Raipur News: पति ने पत्नी से छीने दो बच्चे आयोग ने बाल कल्याण समिति को भेजा

News Desk / Wed, Oct 12, 2022


Publish Date: | Wed, 12 Oct 2022 08:45 PM (IST)

रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। दो बच्चों और पत्नी के होते हुए पति ने अपनी बुआ की बेटी से विवाह रचाया। साथ ही पत्नी को बदनाम करने के लिए उसे गांव के ही एक लड़के के साथ कमरे में बंद कर दिया। दोनों बच्चों को भी पत्नी से छीन लिया। पत्नी ने महिला आयोग में शिकायत की।

सुनवाई में आयोग के सदस्यों ने देखा कि दोनों बच्चे अपने पिता और सौतेली मां के सामने डरे हुए थे। पति ने भी माना कि उसने तलाक लिए बिना महिला की मांग भरकर दूसरा विवाह किया, जिसे किसी ने नहीं देखा। आयोग ने दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा और दूसरी औरत को नारी निकेतन भेज दिया। अगली सुनवाई में प्रकरण का निपटारा किया जाएगा।

महिला आयोग अध्यक्ष अध्यक्ष डा.किरणमयी नायक, सदस्य डा.अनिता रावटे, अर्चना उपाध्याय ने सुनवाई में पाया कि पति ने गलती की है। दोनों बच्चे मां से मिलना चाहते थे, लेकिन बार-बार अपने पिता और सौतेली मां को देखकर डर रहे थे। पत्नी ने शिकायत में कहा कि उसका पति एनटीपीसी में वाहन चालक है। दूसरी शादी रचाने के लिए षडयंत्र रचकर मुझे गांव में बदनाम किया।

एक बेटा अंग्रेजी मीडियम से कक्षा पांचवी में पढ़ रहा था। मुझे घर से निकालने के बाद दूसरी शादी करके बेटे को सरकारी स्कूल में डाल दिया। बच्चों को मां से दूर कर दिया। आयोग के आदेश पर बाल कल्याण समिति ने जांच की तो पता चला कि बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। इसके पश्चात आयोग ने बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा।

पति ने इंटरनेट मीडिया में की आपत्तिजनक टिप्पणी

एक प्रकरण में महिला ने आयोग को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक इंजीनियरिंग और दूसरा 11वीं में पढ़ रहा है। तीन वर्षों से पति से अलग रह रही हैं। उसका पति इंटरनेट मीडिया में अश्लील टिप्पणी करता है। पति ने भविष्य में किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नही करना स्वीकार किया। वह पत्नी को साथ रखना चाहता है। इस पर पत्नी तैयार नहीं हुई और कहा कि उसे तलाक चाहिए। आयोग ने दोनों पक्षों को समझाया कि आपसी सहमति से न्यायालय में तलाक ले सकते हैं।

Posted By: Pramod Sahu

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन