Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: रायपुरवासी चालान कटाने रहें तैयार ! निगम अफसर ऑनलाइन काटेंगे चालान, सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाने भी रडार पर, जानिए क्या है रूल्स ?

MP CG Times / Sat, Nov 30, 2024

Raipur residents should be ready to get challaned: रायपुर नगर निगम के अधिकारी अब सड़क पर गंदगी या होटल-रेस्टोरेंट में कोई खामी देखते ही मौके से ही जिम्मेदारों पर जुर्माना लगा सकेंगे। इसके लिए निगम के सभी उच्च स्तरीय अधिकारियों के मोबाइल पर सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। उन्हें आईडी दी जाएगी। वे मौके से ही फोटो खींचकर चालान काट सकेंगे।

शुक्रवार को जोन-8 में यह व्यवस्था शुरू की गई। इस व्यवस्था से सड़क पर गंदगी और निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर अलग-अलग कार्रवाई कर 16 हजार जुर्माना वसूला गया। अभी निगम अधिकारियों को चालानी कार्रवाई के लिए रसीद बुक लेकर जाना पड़ता है। लेकिन अब अधिकारी सीधे सॉफ्टवेयर के जरिए चालान काट सकेंगे। अवैध वसूली रुकेगी अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन कार्रवाई की सुविधा से एक ओर जहां निगम अधिकारियों को कार्रवाई करने में आसानी होगी, वहीं आम लोगों से अवैध वसूली भी रुकेगी। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर में एक जोन में पायलट प्रोजेक्ट रूम में इसकी शुरुआत की गई है। जल्द ही नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में इसके जरिए जुर्माना वसूला जाएगा। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जोड़ा गया ऑनलाइन ई-चालान सिस्टम में नगर निवेश और स्वास्थ्य की टीम के साथ निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जोड़ा गया है। जो कहीं भी और कभी भी इन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-चालान सिस्टम के लिए तैयार मोबाइल एप्लीकेशन में खुद को रजिस्टर करना होगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही फोटो खींचकर, जगह की जियो टैगिंग कर ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सॉफ्टवेयर के जरिए जुर्माना राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान मौके पर ही भुगतान की सुविधा नागरिकों को दी जाएगी। अगर मौके पर चालान का भुगतान नहीं किया जाता है तो प्रॉपर्टी आईडी पर राशि बकाया दर्शाई जाएगी निगम अधिकारियों ने बताया कि जुर्माना जमा करने के लिए आमजन नकद और यूपीआई के जरिए मौके पर ही ऑनलाइन चालान का भुगतान कर सकते हैं। यदि मौके पर भुगतान नहीं किया जाता है तो चालान की राशि संबंधित संपत्ति की आईडी पर बकाया के रूप में एसएमएस और ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन भेजी जाएगी। ऑनलाइन चालान में जुर्माना राशि और भुगतान लिंक का विवरण दर्ज किया जाएगा। यदि ई-चालान प्रणाली द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उस जुर्माना राशि को भविष्य में बकाया राशि में जोड़ा जा सकता है। बकाया राशि की जानकारी भी संपत्ति धारक को चैट बॉट के माध्यम से भेजी जाएगी और नियमानुसार बकाया राशि वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन