Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: T20 Match: रोमांचक मुकाबले में मेजबान ने बड़ौदा को चार विकेट से हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी-20 के मुकाबले में मेजबान टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है। मुकाबला बेहद रोमांचक था। आखिरी ओवर में तीन रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद में टीम को जीत मिली। इस तरह छत्तीसगढ़ ब्लू टीम ने बड़ौदा को चार विकेट से हराया। दूसरा मैच छत्तीसगढ़ रेड और विदर्भ के बीच खेला जाना था। वर्षा की वजह से इसे रद कर दिया गया। अब ये मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में मंगलवार से टी-20 मुकाबला शुरू हुआ। पहले मैच में छत्तीसगढ़ ब्लू टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए। विष्णु सोलंकी ने 45 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। निनाद राठवा ने 28 गेंद में 35 रन, मितेश पटेल 16 रन बनाए। छत्तीसगढ़ ब्लू टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अजय मंडल ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। सौरभ मजुमदार, रवि किरन और शशांक सिंह के नाम एक-एक सफलता रही। आखिरी गेंद में जीत : बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम को आखिरी ओवर में तीन रन चाहिए थे। टीम ने छह बाल में दो विकेट गंवा दिए। हालांकि आखिरी गेंद में एक रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच काफी रोमांचक रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ब्लू टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया। शशांक चंद्राकर ने दो चौके, दो छक्के की मदद से 35 गेंद में 33 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 30 रन, अमनदीप खरे ने 26 रन, अजय मंडल 18 रनों की पारी खेली। बड़ौदा की ओर से चिंतल गांधी ने तीन विकेट लिए। आज के मैच : 14 सितंबर को पहला मैच सुबह नौ बजे से छत्तीसगढ़ ब्लू और कर्नाटक के बीच होगा। दूसरा मैच एक बजे से बड़ौदा और विदर्भ के बीच खेला जाएगा।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन