Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

राजिम मेले में विधायक रोहित साहू की संवेदनशील पहल : दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर

MP CG Times / Fri, Feb 13, 2026

राजिम में महानदी, पैरी और सोढूर के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कल्प कुंभ के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला। राजिम विधायक रोहित साहू ने दिव्यांग बच्चों के साथ मेला भ्रमण कर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

विधायक रोहित साहू ने नवागांव स्थित संकल्प सेवा संस्थान के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के 40 से अधिक बच्चों को मीना बाजार घुमाया। उन्होंने बच्चों की पसंद के झूलों में खुद भी बैठकर आनंद लिया। लगभग तीन घंटे तक वे बच्चों के साथ रहे और हर गतिविधि में सहभागी बने।

आइसक्रीम-चाट के साथ साझा की खुशियां

विधायक बच्चों के साथ आइसक्रीम, चाट और गुपचुप का आनंद लेते भी नजर आए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद खुश दिखाई दिए।

समाज को दिया समावेश का संदेश

पत्रकारों से चर्चा में विधायक रोहित साहू ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें भी मेले की दिव्य अनुभूति का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी ही उनकी असली ऊर्जा है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना जरूरी है।

श्रद्धालुओं ने की सराहना

इस पहल की मेले में मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और परिजनों ने जमकर प्रशंसा की। पहले अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाने वाले विधायक का यह मानवीय रूप लोगों के लिए प्रेरक बना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन