Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं : बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के त्योहार मना रहे तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भयावह हादसे में बाइक सवार तीनों भाई-बहनों और स्कॉर्पियो में सवार एक बुजुर्ग समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और शाम का अंधेरा माना जा रहा है।

संदीप साहू, भारती और टिकेश्वरी। तीनों की सड़क हादसे में जान चली गई।

शॉपिंग कर लौट रहे थे भाई-बहन, बहनें शादीशुदा थीं, घर आई हुई थीं

गहिराभेड़ी गांव निवासी संदीप साहू (19 वर्ष) खेती का काम देखता था। उसकी दो बहनें, भारती साहू (भूपेश्वरी) (23 वर्ष) और टिकेश्वरी साहू (डीकेश्वरी) (25 वर्ष) दोनों शादीशुदा थीं और त्योहार मनाने अपने मायके (घर) आई हुई थीं।

1 सितंबर (मंगलवार) को तीनों भाई-बहन त्योहार की खरीदारी करने छुरिया गए हुए थे। शाम को वे बाइक पर सवार होकर अपनी शॉपिंग पूरी कर खुशी-खुशी गांव लौट रहे थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ा था भाई-बहनों का शव।

खेत में पलटी स्कॉर्पियो, मौके पर ही 2 की मौत: ये हैं मृतक:

संदीप साहू (19) - बाइक सवार, निवासी गहिराभेड़ी (भाई)

भारती साहू (भूपेश्वरी) (23) - बाइक सवार, निवासी गहिराभेड़ी (बहन)

टिकेश्वरी साहू (डीकेश्वरी) (25) - बाइक सवार, निवासी गहिराभेड़ी (बहन) (इलाज के दौरान मौत)

कमल बंजारे (65) - स्कॉर्पियो सवार, निवासी भोलापुर

हादसा भोलापुर से छुरिया की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों भाई-बहन हवा में उछलकर दूर जा गिरे। संदीप और उसकी एक बहन भारती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरी बहन टिकेश्वरी को गंभीर हालत में 'डायल 112' की मदद से मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी सांसे थम गईं।

बाइक के परखच्चे उड़े, स्कॉर्पियो भी खेत में पलटी।

पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा, अंतिम संस्कार में उमड़े विधायक और ग्रामीण

हादसे की खबर मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को कब्जे में लिया। इस घटना से ग्राम गहिराभेड़ी में मातम पसर गया है। एक साथ तीन सगे भाई-बहनों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है, कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला।

शवों के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू और पूर्व विधायक छन्नी साहू भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन