Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Korba: 10 फीट लंबे अजगर ने की वीआईपी रोड जाम, 20 मिनट तक थमा रहा ट्रैफिक, DFO के बंगले से निकला करैत

News Desk / Mon, Dec 5, 2022

कोरबा में सड़क पर बैठे अजगर को रेस्क्यू टीम ने पकड़ा।

कोरबा में सड़क पर बैठे अजगर को रेस्क्यू टीम ने पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह 10 फीट के एक अजगर ने वीआईपी रोड पर जाम लगा दिया। अजगर सड़क पर लेटा धूप सेंकता रहा और करीब 20 मिनट तक यातायात थमा रहा। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम पहुंची और उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा। इसी तरह DFO के बंगले से करैत सांप बाहर आया। दरवाजे पर लटके देख वनकर्मियों ने एक बार फिर रेस्क्यू टीम की मदद ली। 

लोगों ने बुलाई रेस्क्यू टीम
दरअसल, वीआईपी रोड बाईपास पर बुधवारी में मंगलवार दोपहर को सड़क से निकल रहे लोगों की नजर बड़े से अजगर पर पड़ी। इसके बाद तो लोग डर के चलते जहां थे वहीं रुक गए। थोड़ी ही देर में वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। इसके बाद सूचना पुलिस से होते हुए वन विभाग तक पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि 10 फीट लंबा अजगर आराम से सड़क पर लेटा हुआ है। 

ठंड से बचने के लिए आने की संभावना
इसके बाद जितेंद्र सारथी ने अजगर को किसी तरह से पकड़ा और बोरी में बंद किया। इसके बाद ट्रैफिक फिर से शुरू हो सका। उन्होंने बताया कि यह अजगर इंडियन रॉक पाइथन है। संभवत: ठंड से बचने के लिए अजगर यहां पहुंचा होगा। सड़क पर धूप होने के चलते वहीं पर रुक गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जीवों से बच्चों को खतरा हो सकता है। ऐसे में इस मौसम में उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है। 

बिना जहर वाला सांप है दंड करैत
वहीं डीएफओ के बंगले से भी एक कॉमन कैरत सांप पकड़ा गया। चौकीदार ने गेट पर सांप देखा तो तो जितेंद्र सारथी को सूचना दी। टीम पहुंची तो देखा कि सांप कोने में दुबका हुआ था। उसे पकड़कर डिब्बे में बंद किया। उन्होंने बताया कि यह सांप कॉमन वोल्फ यानी दंड करैत है। यह बिना जहर वाला होता है। इसको अक्सर जहरीला समझकर लोग मार देते हैं। लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन