Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: गरियाबंद पर करप्शन का काला टीका: करीब 3 करोड़ के पुल में खेला, सरकारी फाइल में अधूरा काम पूरा, कहीं SDO और EE की सांठगांठ तो नहीं...?

गिरीश जगत, गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सितलीजोर धुरुवापारा मार्ग पर पड़ने वाले धुरूवा नाला पर 2 करोड़ 62 लाख 29 हजार की लागत से जनवरी 2017 में पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ, जो विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 30 सितंबर को पूर्ण हो गया, लेकिन 65.78 मीटर लंबे इस पुल की नींव को बाढ़ से प्रोटेक्ट करने वाले टो वॉल को अधूरा छोड़ दिया गया है। तय तकनीकी मापदंड के मुताबिक आइटम नंबर 17 और 18 में इसका जिक्र भी है।

अनुबंधित ठेका कंपनी मेसर्स कैलाश अग्रवाल रायपुर कोटा ने टो वॉल में पिचिंग का कार्य नहीं कराया इस कार्य के लिए लगभग 10 लाख का बजट था। विभाग ने इस रकम को साल भर रोक भी दिया था, लेकिन बाद में जारी कर दिया। अब अधूरे कार्य को पूरा बताने के इस खेल को लेकर विभाग के कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं। एसडीओ और ईई पल्ला झाड़ गए मामले को लेकर जब हमने कार्य का सत्यापन करने वाले एसडीओ वीएस सोनी से बात की तो उन्होंने काम बहुत दिन का होना बताया, फिर याद नहीं होने का बहाना बना अपना पल्ला झाड़ लिया। कार्य को पूर्ण बताने से पहले मौका मुआयना करने वाले कार्यपालन अभियंता आरबी सोनी का जवाब चौंकाने वाला था। इस दौरान ईई ने कहा कि बजट लेप्स होता, इसलिए काम को पूरा बताना पड़ा। पिचिंग की राशि रोक ली गई है, अब काम पूरा करा लिया जाएगा। कार्य प्रणाली पर उठ रहा सवाल काम को पूर्ण बताए अब 16 माह बीत गए हैं। बकायदा इस पुल पर मेंटेनेंस कार्य भी शुरू हो गया है। ठेका कंपनी को इसके लिए रुपए भी जारी हो रहे हैं। स्वीकृत प्राक्कलन के आधार पर कार्य के लिए मंजूर सभी आइटम पर काम नहीं हुआ तो उसे पूर्ण नहीं बताया जा सकता। मिलीभगत कर गड़बड़ी को अंजाम दिया इस कार्य में ईई के सत्यापन में भी पिचिंग कार्य की अनदेखी हुई। उपकृत करने ठेका कम्पनी को फाइनल बिलिंग कर कार्य को पूर्ण बता दिया गया। निर्माण कार्य में इस महत्वपूर्ण बिंदु की अनदेखी कर मिलीभगत से इस गड़बड़ी को अंजाम दिया गया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन