Logo
Breaking News Exclusive
मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

: छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी के परिवार का कत्ल: हेड-कॉन्स्टेबल समेत 5 को मार डाला, 4 दिन में 9वीं हत्या से दहशत

Sukma Chhattisgarh Black Magic Case 5 Family Members Killed Jadu Tona: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोना के शक में एक हेड कांस्टेबल के पूरे परिवार का सफाया कर दिया गया। ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल और परिवार के पांच सदस्यों को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि इस गांव में रहने वाले कुछ लोगों को पारिवारिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उन पर जादू-टोना कर रहा है।

घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया

कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान की वजह से परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के ही 5 लोग उस परिवार के घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई की वजह से सभी पांच लोगों की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

किसी को डायन कहने पर ही 3 से 5 साल की सजा होती है

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि ऐसे मामलों के खिलाफ टोन्हिस्ट प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 है। इसमें 3 से 5 साल की सजा का प्रावधान है। हालांकि, ऐसे मामलों में सुनवाई में ही काफी समय लग जाता है। कई बार न्याय मिलने में सालों लग जाते हैं। ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए।

मृतकों के नाम

  1. मौसम कन्ना, उम्र 60 साल
  2. मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल
  3. मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना
  4. मौसम अरजो, उम्र 32 साल
  5. करका लच्छी, उम्र 43 साल

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम

  1. सवलम कन्ना, उम्र 21 साल
  2. सवलम लच्छा
  3. कारम सत्यम, उम्र 35 साल
  4. कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल
  5. पोड़ियाम एंका

बलौदाबाजार में 4 लोगों की हत्या

4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी डायन के शक में ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों के सिर हथौड़े से कुचल दिए गए थे। मृतकों में दो बहनें, एक भाई और एक साल का बच्चा शामिल है। सभी के शव गुरुवार रात एक घर में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन