Logo
Breaking News Exclusive
कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल

: Bijapur: रिवॉल्वर और कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, भैरमगढ़ में नक्सली को देने जा रहे थे अमेरिकी हथियार

News Desk / Thu, Jan 12, 2023


बरामद किए गए कारतूस, मोबाइल व हथियार

बरामद किए गए कारतूस, मोबाइल व हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के संजयपारा में युवक के कब्जे से हथियार व विस्फोटक पुलिस ने बरामद किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने संजयपारा निवासी संतोष गुप्ता के ठिकाने पर छापा मारा। छापे में संतोष गुप्ता के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। कारतूस के नीचे केएफ 325 बीडब्ल्यूएल मार्क बना हुआ है। वहीं, एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। 

पूछताछ में संतोष ने बताया कि दो लोग उसे पिस्टल देने आए थे। इस पर भैरमगढ़ पुराना बस स्टैंड से संतोष गुप्ता की निशानदेही पर एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे उक्त दो में से एक प्रिंस शर्मा के कब्जे से एक रिवॉल्वर भी जब्त किया गया है। रिवॉल्वर पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। उसके कब्जे से भी एक मोबाइल बरामद किया गया है। प्रिंस ने पूछताछ में जगदलपुर के आमागुड़ा निवासी विजय साहू के बारे में बताया, जिसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। रिवॉल्वर व कारतूस के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, वहीं उन्होंने बताया कि ये हथियार नक्सली हुंगो मड़कामी उर्फ हुंगा को सप्लाई किया जाना था।

चिंतावागु नाले के पास विस्फोटक लेकर जा रहे तीन आरोपी पकड़े
बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में बासागुड़ा पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पोलमपल्ली-डोगल-चिंतावागु नाले के पास तीन लोगों को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक थैला भी मिला है। पकड़े गए लोगों में आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के मंगलगिरीपाडू के शेख फरीद मस्ताव वली 24 साल, शेख मोमिन 36 साल व भद्राचलम के मद्दी सत्यनारायण रेड्डी 57 साल, जो वर्तमान में बासागुड़ा में रह रहा था, शामिल हैं। उनके पास से मिले थैले की जांच में विस्फोटक सामग्री मिली। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये सामान वे बासागुड़ा एलओएस कमांडर शंकर को देने जा रहे थे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन