Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: शराब पिलाकर युवक को जिंदा जला दिया: लात-घूंसों से पीटा, बेहोश हुआ तो पैरावट में डालकर लगा दी आग; तीन गिरफ्तार

News Desk / Tue, Jan 31, 2023


छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुराने विवाद के चलते एक युवक जिंदा जला दिया गया। आरोपियों ने पहले युवक के साथ बैठकर शराब पी। फिर उसे जमकर लात-घूंसों से पीटा। जब युवक बेहोश हो गया तो पैरावट में डालकर आग लगा दी। युवक का शव 23 जनवरी को मिला था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आदतन अपराधी हैं। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। 

यह भी पढ़ें...युवक की हत्या कर जलाया शव: गांव से 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला, दो दिन पहले घर से निकला था

बड़े भाई के साथ गया था, लेकिन घर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिरकोनी निवासी प्रदीप चौबे (39) उसका बड़ा भाई मनोज चौबे और गांव का ही एक व्यक्ति 22 जनवरी की शाम किसी काम से अकलतरा गए थे। वहां से मौहाडीह गए। वहां मनोज ने प्रदीप को टीवी बन जाने के बाद घर ले आने के लिए कहा और फिर उसे छोड़कर दोनों गांव चले आए। इसके बाद देर रात तक भी प्रदीप घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव खेत में जली हुई हालत में मिला था। 

पुराने प्रकरण में राजीनामा नहीं करने पर हत्या
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिपोर्ट से पता चला कि प्रदीप नशे में था और मारपीट के बाद उसे जलाया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह व सूचना के आधार पर गांव के ही तीन आदतन अपराधियों शशिकांत शर्मा, सनत शर्मा और संजय श्रीवास को हिरासत में ले लिया। तीनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि पुराने प्रकरण में राजीनामा नहीं करने पर वारदात की। 

साथ में शराब पिलाई, फिर तीनों ने मिलकर मारा
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रदीप की हत्या की पहले से साजिश कर रखी थी। उसके तहत 22 जनवरी की रात प्रदीप को लेकर संजय शराब पीने के लिए खेत में गया। जब दोनों ने काफी देर पी ली तो संजय वहां से उठकर चला गया। प्रदीप वहीं बैठा था। संजय अपने साथ दोनों आरोपियों शशिकांत और सनत को लेकर पहुंचा। इसके बाद तीनों ने मिलकर प्रदीप को पीटा। जब वह बेहोश हुआ तो मरा हुआ समझकर पैरावट में डाल आग लगा दी। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन