Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: चोरी करते पकड़े गए पति-पत्नी और वो: कंस्ट्रक्शन कंपनी में घुसकर ले गए थे नकदी और सामान, CCTV कैमरे में हुए कैद

News Desk / Sat, Feb 11, 2023

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी में चोरी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पति-पत्नी और उनका दोस्त शामिल है। कंस्ट्रक्शन कंपनी में घुसकर आरोपी नकदी और सामान ले गए थे। तीनों चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 
जानकारी के मुताबिक, शिवाजी नगर स्थित दीपक कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने घुसकर 50 हजार रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया था। अगले दिन जब कंपनी कर्मचारियों ने संचालक दीपक नंदी को दफ्तर में चोरी होने की सूचना दी। इस पर उन्होंने थाने में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस पहुंची और दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसकी फुटेज में एक महिला सहित तीन लोग चोरी करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अटल आवास निवासी मनीष गुप्ता, उसकी पत्नी सुमित्रा और एक अन्य साथी राहुल शामिल हैं। तीनों ने साजिश रचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का लैपटॉप और अन्य सामान बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि मनीष की पत्नी सुमित्रा का आरोपी राहुल दोस्त है। तीनों ने मिलकर पहले कंपनी की रेकी की और फिर देर रात वहां चोरी की वारदात की। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन