Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: दिल दहला देने वाली मौत: आधी रात को चीखता रहा पूरा परिवार, किसी ने नहीं सुनी गुहार, मां-बेटे और ससुर की हत्या कर आरोपी फरार

सरगुजा: जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है. मृतकों में बुजुर्ग उसकी बहू और पोता शामिल है. घटना देर रात की बताई जा रही है. धारदार हथियार से तीनों की हत्या की गई है. उदयपुर के लैंगा गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. मृतकों में मेघुराम 50 वर्ष उसकी बहू कलावती 27 वर्ष तथा पोता चंद्रिका 10 वर्ष शामिल है. तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है. [caption id="attachment_521" align="alignnone" width="300"]Mp MP-CG टाइम्स[/caption] मेघुराम का शव घर से बाहर बाड़ी में मिला है. उसके गर्दन में वार किया गया है. अचानक हमले से बचने संभवतः वह जान बचाकर भाग रहा था, लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर उसकी हत्या कर दी है. मासूम पोते की भी बेरहमी से हत्या की गई है. उसका भी शव घर के बाहर मिला है. महिला की रक्तरंजित लाश कमरे के भीतर पड़ी थी. खाट में सोए अवस्था मे ही परिवार के किसी सदस्य पर वार किया गया है. खाट और उसके नीचे खून बिखरा हुआ था. घर का सामान अस्त-व्यस्त है. इसे लूट की नीयत से दिखाने की कोशिश से जोड़कर पुलिस देख रही है. घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. हत्या की वजह और हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. मृतका के पति की मौत पहले ही हो चुकी है. वह बेटे और ससुर के साथ ही रहती थी. गांववाले भी अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है. पुलिस घटनास्थल पर पंचनामा के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. गांववालों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा था कि परिवार का किसी से कोई विवाद तो नहीं था. जमीन और पारिवारिक संबधों को लेकर पुलिस गांव के पंचायत प्रतिनिधियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन