Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने महिला कमांडर सहित दो नक्सलियों को किया ढेर, राइफल बरामद

News Desk / Thu, Dec 22, 2022

दो नक्सलियों को मार गिराया

दो नक्सलियों को मार गिराया - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अभी तक इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली कमांडर सहित दो को मार गिराया है। जवानों ने शव और साथ में राइफल बरामद की है। वहीं मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद, सर्चिंग जारी

नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, सरहदी इलाके पर नक्सलियों के बड़े लीडरों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इस पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि जवान शुक्रवार सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र के टेकामेटा के जंगलों में नक्सलियों को घेर लिया। नक्सलियों ने फायरिंग की तो जवानों ने भी कार्रवाई की। इसमें महिला DVC कमांडर सहित दो नक्सली मारे गए हैं। 

महाराष्ट्र के C-60 कमांडो भी हैं शामिल
मुठभेड़ में महाराष्ट्र के C-60 के कमांडो और छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के DRG के जवान शामिल हैं। बीजापुर की सिर्फ एक ही टुकड़ी निकली हुई है। बताया जा रहा है कि मौके से तीन हथियार बरामद हुए हैं। इनमें दो SLR और एक 303 बंदूक है। हालांकि मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने और शवों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: NIA ने नक्सली हमले में 23 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, बीजापुर में 22 जवान हुए थे शहीद

दो माह में जिले में चौथी मुठभेड़

  • 20 दिसंबर : भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी  और एसटीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मिरतुर क्षेत्र के तिमेनार और पोरोवाडा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था।
  • 30 नवंबर : जिले में ही सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले थे। 
  • 26 नवंबर : जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के पोमरा जंगल में हुई मुठभेड में जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया था। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे। 
  • 17 अक्तूबर : बीजापुर जिले के तर्रेम क्षैत्र में हुई मुठभेड़ में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर घायल हो गया था। 

एक दिन पहले ही NIA ने दाखिल की है चार्जशीट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे। NIA प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि हमला बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र के टेकलगुडियाम गांव के पास तीन अप्रैल 2021 को हुआ था। इस हमले में 35 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले में शामिल सभी नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन