Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: चलती बाइक पर रोमांस, VIDEO: लड़के को गले लगाए टंकी पर बैठकर घूमने निकली लड़की, दोस्त बनाते रहे वीडियो

News Desk / Fri, Jan 20, 2023


छत्तीसगढ़ में चलती बाइक पर एक कपल रोमांस करते हुए निकला। भिलाई की सड़कों पर फिल्मी स्टाइल में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी थी। उसने लड़के को गले लगा रखा था। इस दौरान अन्य गाड़ियों से चल रहे उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर इस रोमांस स्टंट का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

जयंती स्टेडियम से स्मृति नगर तक गए
यह वीडियो शनिवार सुबह का ही बताया जा रहा है। काले रंग की हाई स्पीड बाइक पर लड़का भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकलता है। इस दौरान लड़की बाइक पर आगे की ओर टंकी पर बैठी रहती है। लड़की ने लड़के के ही जैकेट से खुद का मुंह छिपा रखा था। उसके पीछे कई बाइक और एक्टिवा चालक वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ऐसे ही स्मृति नगर तक एक-दूसरे को गले लगाकर पहुंचे थे। 

बिना नंबर की थी बाइक
भिलाई की सड़कों पर इस तरह लड़के और लड़की को जिसने भी रोमांस करते देखा, हैरान रह गया। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। खैर रोमांस के इस अंदाज से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां जरूर उड़ गईं। बाइक की टंकी पर इस तरह स्टंट करते रहे। लड़के और लड़की दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। बाइक भी बिना नंबर की थी। ऐसे में अंदेशा है कि जानबूझकर बिना नंबर की बाइक को इस्तेमाल किया गया था। 

दुर्ग पुलिस ने कुछ दिन पहले ही मनाया था सड़क सुरक्षा सप्ताह
कुछ दिन पहले दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया था। इसमें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई थी। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुद आदेश दिए थे कि कोई भी बाइक सवार बिना हेलमेट या कार चालक बिना सीट बेल्ट के मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का एक्शन क्या होगा, ये देखने वाली बात है। मामला तो खतरनाक ड्राइविंग का बनता है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन