Logo
Breaking News Exclusive
13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका

: WhatsApp Channels to Get New Features Like Polls Voice Notes

MP CG Times / Thu, Jan 18, 2024

[ad_1]
WhatsApp चैनल के लिए एक नया टूल मिलने वाला है। वॉट्सऐप चैनल एक ब्रॉडकास्टिंग फीचर है जो कि सेलिब्रिटीज और संस्थानों को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स को अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है। चैनल में जल्द ही एक पोलिंग फीचर, वॉयस नोट्स और स्टेटस पर चैनल अपडेट शेयर करने की सुविधा मिलेगी। Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को अपने वॉ्ट्सऐप चैनल पर अपने फॉलोअर्स को नए पोलिंग फंक्शन को दिखाते हुए नए चैनल फीचर की घोषणा की। वॉट्सऐप ने पिछले साल चैनल्स फीचर लॉन्च किया था, जो वन-वे ब्रॉडकास्टिंग टूल के तौर पर काम करता है। स्पोर्ट्स टीम, संगठनों और सेलिब्रिटीज के अपडेट के साथ चैनल्स वॉट्सऐप के साथ ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहता है।

नया अपडेट चैनल में इंगेजमेंट को बढ़ाएगा, जिससे चैनल एडमिन को मेंबर को पोल भेजने की सुविधा मिलेगी। वॉट्सऐप पर सामान्य और ग्रुप चैट पर पिछले कुछ समय से पोल मौजूद हैं। चैनल एडमिन अब वॉयस नोट्स के तौर पर भी अपडेट भेजने पाएंगे, जिससे यूजर्स को ज्यादा प्रत्यक्ष तरीके से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा वॉट्सऐप चैनल अपडेट अब स्टेटस पर भी शेयर किए जा सकते हैं। यह उस चैनल अपडेट को लॉन्ग प्रेस करके किया जा सकता है जिसे यूजर शेयर करना चाहते हैं। इसके लिए पहले 'फॉरवर्ड' का चयन और फिर 'माय स्टेटस' का चयन करना होगा। नए अपडेट में किसी स्पेशल चैनल के लिए एक से ज्यादा एडमिन जोड़ने की सुविधा भी है।

चैनल आमतौर पर वन-वे कम्युनिकेशन टूल के तौर पर काम करते हैं। अब चैनल को लॉन्च के बाद से अपडेट मिले हैं जिनके जरिए कंपनी ज्यादा इंगेजमेंट और इंटरएक्टिविटी लाना चाहती है। वॉट्सऐप चैनल्स ने कथित तौर पर नवंबर 2023 में एक बीटा अपडेट जारी किया, जो चैनल एडमिन को अपने फॉलोअर्स के साथ स्टिकर शेयर करने की सुविधा देता है। उसी महीने प्लेटफॉर्म को पहली बार चैनल में पोल शेयर करने के फीचर पर काम करते हुए भी देखा गया था।

WhatsApp ने बीते साल जून में चैनल फीचर शुरू किया था। लॉन्च के दौरान Meta ने इसे "वॉट्सऐप के अंदर ही लोगों और संस्थानों से जरूरी अपडेट पाने का एक बेहतर निजी, आसान और भरोसेमंद तरीका बताया था।" ब्रॉडकास्टिंग टूल को बाद में सितंबर में भारत समेत 150 देशों में लॉन्च किया गया था, जिसमें डायरेक्ट्री सर्च और रिएक्शन के लिए सपोर्ट शामिल है। मेटा ने ऐप पर रेगुलर अपडेट के लिए चैनल बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जैसी स्पोर्टस टीम के साथ दिलजीत दोसांझ और कैटरीना कैफ जैसे सेलिब्रिटीज के साथ भी साझेदारी की। WhatsApp पर चैनल काफी कम समय में एक लोकप्रिय फीचर बनकर साबित हुआ है। WhatsApp के अनुसार, ग्लोबल स्तर पर 2 अरब से अधिक लोग मैसेजिंग सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। दूसरी ओर वॉट्सऐप चैनल ने अपने लॉन्च के पहले 7 हफ्तों के अंदर 500 मिलियन एक्टिव यूजर को पार कर लिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


[ad_2]

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन