Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

अमरकंटक में बांध में डूबने से बच्चे की मौत : नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम

अमरकंटक (अनूपपुर)। धार्मिक नगरी अमरकंटक के माई की बगिया मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध गायत्री सरोवर बांध में बुधवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। सरोवर में नहाने गए 10 वर्षीय मासूम बालक की गहरे पानी के दलदल में पैर फंस जाने से डूबकर मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बांध के तल में बने दलदल ने निगला

घटना की जानकारी के मुताबिक, मृतक बालक की पहचान पूरब यादव (10 वर्ष), पुत्र वेद कुमार यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 13 टिकरी टोला के रूप में हुई है। पूरब अपने पिता के घर के स्थान पर घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर स्थित अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता था।

कैसे हुआ हादसा

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पूरब दोस्तों के साथ गायत्री सरोवर में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया, जहां बांध के निचले तल में जमी गाद/दलदल में उसका पैर बुरी तरह फंस गया। काफी कोशिशों के बाद भी वह पैर बाहर नहीं निकाल सका और पानी में समा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी

सरोवर के आसपास मौजूद लोगों ने जैसे ही बालक को डूबते देखा, तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला और बदहवास हालत में अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी; डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर अमरकंटक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की विस्तृत वैधानिक जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) ईश्वर यादव द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन