Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पुष्पराजगढ़ में नहीं पड़ी नजर ? जि.पं. CEO हर्षल पंचोली ने सचिव को किया सस्पेंड, 112 आवास अधूरे और 34 की राशि जारी, फिर भी कोताही

MP CG Times / Thu, Feb 10, 2022

अनूपपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. लापरवाह अधिकारियों को एक के बाद एक एक्शन लेकर सस्पेंड कर रहे हैं, जिससे कोताही बरतने वालों पर खौफ का माहौल है. इसी बीच जिला पंचायत CEO ने एक लापरवाह सचिव को निलंबित किया. वहीं पुष्पराजगढ़ के पंचायतों की बात की जाए, तो यहां घोटाले और कारनामों की बाढ़ आई हुई है, लेकिन CEO साहब की इधर नजर नहीं पड़ रही है, जिससे घोटालेबाजों के हौसले बुलंद हो गए हैं. पुष्पराजगढ़ में भ्रष्टाचार का गुनहगार कौन ? विकास के दावे खोखले, सरपंच-सचिव और इंजीनियर निर्माणकार्य में लगा रहे पलीता, मनरेगा में भी ठेकेदारी हॉवी ! दरअसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली अपने सख्त तेवर के लिए जाने जाते हैं. लापरवाह कर्मचारी औऱ अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हैं. इसी को लेकर जिला पंचायत CEO ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत कोलमी के सचिव विजय पटेल को निलंबित किया है. किसके शह पर करप्शन की सीढ़ी चढ़ रहे ठेकेदार: अनूपपुर जनपद पंचायत में विकास नहीं भ्रष्टाचार से पटे हैं हर पन्ने, ये दर्जनभर पंचायत सुना रहे करप्शन की दास्तां प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 116 अपूर्ण आवासों में से जनवरी माह में कुल 04 आवास पूर्ण कराये जाने और 34 आवासों में तृतीय किस्त की राशि प्राप्त होने के पश्‍चात भी कार्यों में रुचि न लेते हुए लापरवाही बरतने पर म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 भाग 2 नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. पुष्पराजगढ़ में करप्शन पर करप्शन: इस पंचायत में जारी है भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खेल, रसूखदारों और लापरवाहों पर गिरेगी गाज, जानिए क्या बोले जिला पंचायत CEO निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत कोलमी के सचिव विजय पटेल का मुख्यालय जनपद पंचायत जैतहरी नियत किया गया है. इन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. ग्राम पंचायत मझगवां के सचिव सम्मेलाल राठौर को अपने कार्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत कोलमी का अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेश तक अस्थाई रूप से सौंपा गया है. बहरहाल, पुष्पराजगढ़ समेत कई ऐसे इलाके हैं, जहां भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है, जिसकी शिकायतें भी हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई चंद लोगों पर की जा रही है. घोटाले की भरमार है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है, जिससे घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. भ्रष्टाचारी फर्जी बिल लगाकर और विकासकार्यों के नाम पर राशि गबन कर रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन