Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

अनूपपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : धान चोरी के विवाद में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से काट डाला, वारदात से फैली सनसनी

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत देवरी अंतर्गत मौहरी देवान टोला में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान राजबहोर सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता अमेरा सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजबहोर सिंह पर रोजाना धान चोरी करने का आरोप था। पिता अमेरा सिंह ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया था, लेकिन बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

धान चोरी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद

गुरुवार सुबह भी धान चोरी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बेटे ने पिता के साथ हाथापाई कर दी। इससे आक्रोशित होकर अमेरा सिंह ने कुल्हाड़ी उठाकर बेटे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजबहोर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी फुनगा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना के पीछे अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन