Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

अनूपपुर में अफेयर के शक में पहली पत्नी की हत्या : किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले की फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक-1 में शनिवार सुबह चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पहली पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला घर के किचन में खाना बना रही थी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

सुबह 9:30 बजे विवाद और सिर पर ताबड़तोड़ वार

फुनगा पुलिस चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के मुताबिक, मुनिया बाई (पहली पत्नी) शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के किचन में खाना बना रही थी।

इसी दौरान उसका पति मायाराम चौधरी हाथ में धारदार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और चरित्र संदेह को लेकर मुनिया बाई से गाली-गलौज व विवाद करने लगा।

बहस बढ़ने पर मायाराम आपा खो बैठा और उसने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोट आने के कारण मुनिया बाई ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

2 पत्नियां, 2 बेटे: 1 KM दूर दूसरी पत्नी के साथ रहता था आरोपी

स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में वारदात के पीछे की खौफनाक वजह सामने आई है। आरोपी मायाराम चौधरी की दो पत्नियां थीं।

मायाराम अपनी पहली पत्नी (मुनिया बाई) को छोड़कर उससे करीब 1 किलोमीटर दूर पयारी गांव में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था।

पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। इसके बावजूद आरोपी लगातार अपनी पहली पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी शक के फेर में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, SDOP ने लिया घटनास्थल का जायजा

वारदात की सूचना मिलते ही कोतमा एसडीओपी (SDOP) आरती शाक्य, फुनगा चौकी प्रभारी और जांच अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसडीओपी आरती शाक्य ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मायाराम चौधरी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत वैधानिक जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन