Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: Anuppur में चोरों की चांदी ? ज्वेलरी दुकान की छत तोड़कर जेवर साफ, एक के बाद एक वारदात, आखिर कैसे बेलगाम हो रहा क्राइम ?

अनूपपुर जिले में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिजुरी थाना क्षेत्र के कपिलधारा वार्ड-07 में स्थित आरती ज्वेलर्स से बीती रात 50 से 60 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी दुकान की छत तोड़कर की गई—जो सीधे-सीधे पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है।

छत तोड़ी, ताले तोड़े… और पुलिस सोती रही?

दुकान संचालक विष्णु सोनी ने बताया कि सुबह दुकान पहुंचते ही वे हैरान रह गए। पूरे दुकान में जेवरात बिखरे पड़े थे, तिजोरी के ताले टूटे हुए थे और दुकान की छत फटी हुई थी।

चोर इतने आराम से अंदर घुसे, ताले तोड़े, सामान खंगाला और निकल गए—लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या जिले में पुलिस की गश्त केवल कागजों में होती है?

50–60 हजार के कीमती जेवरात गायब

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर लगभग 50–60 हजार रुपए के सोने और चांदी के जेवर ले उड़े। दुकान मालिक ने तुरंत बिजुरी थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
लेकिन जिले में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों का भरोसा पुलिस पर से उठता जा रहा है।

जिले में चोरी की बढ़ती वारदातें—पुलिस पूरी तरह फेल

यह घटना कोई पहली नहीं है। पिछले कुछ महीनों में चोरी के कई मामले पुलिस की नाकामी को उजागर कर चुके हैं—

  • कोतमा में मोबाइल की दुकान से 31 मोबाइल चोरी हुए।
  • अनूपपुर जिला मुख्यालय में जज के फ्लैट में चोरी, जिसने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया।
  • अब ज्वेलरी दुकान से सेंधमारी—वही पुराना पैटर्न, वही ढिलाई।

एक के बाद एक हो रही इन वारदातों ने साबित कर दिया है कि अपराधी निडर हो चुके हैं और पुलिस की कार्रवाई न के बराबर दिख रही है।

पुलिस जांच शुरू—लेकिन भरोसा कौन लौटाएगा?

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। पर बड़ा सवाल यह है—आखिर कब तक पुलिस "जांच जारी है" कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचती रहेगी? जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें इस बात का साफ संकेत हैं कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन