Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

अनूपपुर में जुए की फड़ पर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार : आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। मंगलवार को आमाडांड गांव स्थित एक पुराने आम के बगीचे में लंबे समय से फल-फूल रही जुए की फड़ पर रामनगर पुलिस ने अचानक दबिश देकर 6 आरोपियों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते रंगे हाथों धर दबोचा।

पुलिस ने मौके से नकदी और दो मोटरसाइकिलों समेत 1.12 लाख रुपये से अधिक का मशरूका (माल) जब्त किया है।

सटीक मुखबिर और स्मार्ट रणनीति, गाड़ियां दूर खड़ी कर पुलिस ने दी घेराबंदी

रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने पूरी कार्रवाई की रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि, पुलिस को आमाडांड के आम बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ खिलवाए जाने की पक्की खबर मिली थी।

रास्ता बेहद खराब था और गाड़ियों की आवाज सुनकर जुआरियों के जंगल/बगीचे के रास्ते भाग निकलने का अंदेशा था। इसलिए पुलिस टीम ने अपनी गाड़ियां घटनास्थल से करीब 300 मीटर पहले ही रोक दीं।

पुलिस की टीम बिना कोई आहट किए पैदल ही फड़ तक पहुंची और अचानक चारों तरफ से दबिश देकर जुआरियों को संभलने का मौका दिए बिना घेर लिया।

6 आरोपी गिरफ्तार, ताश की गड्डी समेत 2 बाइकें जब्त

रेड के दौरान ताश की गड्डी से हार-जीत का दांव लगा रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें शामिल हैं

अजय कुमार चौधरी (24 वर्ष) - निवासी आमाडांड

राजाराम चौधरी (38 वर्ष) - निवासी आमाडांड

राजकुमार चौधरी (48 वर्ष) - निवासी आमाडांड

सुरेंद्र चौधरी (44 वर्ष) - निवासी आमाडांड

श्रवण कुमार गुप्ता (45 वर्ष) - निवासी भटगांव

एक अन्य बाइक चालक

पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी, 2,200 रुपये नगद, एक हीरो स्प्लेंडर और एक बजाज प्लेटिना बाइक जब्त की है। जब्त वाहनों और सामग्री की कुल कीमत 1,12,200 रुपये आंकी गई है।

जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज

रामनगर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम (Gambling Act) की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन