Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: अनूपपुर में शातिर चोरों का आतंक: एक ही रात में 2 घरों पर बोला धावा, कैश-जेवर और बर्तन तक गायब, जानिए किसके घर पर किया हाथ साफ ?

अनूपपुर ज़िले में चोरों के हौसले अब पुलिस के लिए सीधी चुनौती बन गए हैं। कोतमा थाना क्षेत्र के रेउसा गांव (मुसवाझोरकी) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो घरों में सेंधमारी कर नगदी, कपड़े, जेवर और बर्तन तक पर हाथ साफ कर दिया। लगातार होती वारदातों से गांव में दहशत और आक्रोश दोनों है।

ऐसे दी वारदात को अंजाम

चोरों ने बिल्कुल एक जैसे तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

  • घर के पिछले हिस्से में दीवार में छेद किया।
  • कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुए।
  • कीमती सामान बटोरकर चुपचाप निकल गए।

फगुन बैगा के घर से नकदी और बर्तन गायब हुए, वहीं रामसुफल जायसवाल के घर से करीब ₹5,000 नकद, 7-8 साड़ियां, अन्य कपड़े और चांदी के जेवर ले उड़े। हैरानी की बात है कि कुछ सामान चोरों ने एक जगह पर छोड़ भी दिया।

ग्रामीणों में खौफ

गांववालों का कहना है कि चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि परिवार के सदस्य घर पर मौजूद होने के बावजूद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। इससे इस आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि चोर हथियारबंद रहे होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि रेउसा गांव (मुसवाझोरकी) में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन गरीब और साधनहीन लोग डर के चलते थाने तक नहीं पहुंचते।

पुलिस पर सवाल

वारदात की जानकारी डायल 112 के जरिए पुलिस तक पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन जरूर कर रही है, लेकिन ग्रामीणों को भरोसा नहीं कि अपराधी जल्द पकड़ में आएंगे। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की लापरवाही जारी रही तो गांव पूरी तरह से चोरों का अड्डा बन जाएगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन