Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: राजेंद्रग्राम ब्रेकिंग न्यूज: जिला पंचायत CEO की बड़ी कार्रवाई, इस पंचायत सचिव को किया निलंबित, की थी ये बड़ी लापरवाही

MP CG Times / Fri, Dec 10, 2021

अनूपपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली ने शासन द्वारा संचालित सभी योजनांतर्गत चल रहे कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है. लंबे समय से बेलडोंगरी पंचायत सचिव की लापरवाही की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद कार्रवाई की गई है. निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ निर्धारित किया गया है. साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचोली ने म0प्र0 पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 69 (1) के तहत ग्राम पंचायत बेलडोंगरी की ग्राम रोजगार सहायक अर्चना परस्ते को ग्राम पंचायत बेलडोंगरी का समस्त सचिवीय प्रभार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सौंपा है. बता दें कि जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत राज्य स्तरीय कोरोना टीकाकरण महाअभियान में ग्राम पंचायत बेलडोंगरी में 8 दिसम्बर 2021 को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली द्वारा भ्रमण किया गया था. भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बेलडोंगरी में स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के तहत कार्यों के लक्ष्यों की पूर्ति समय पर नहीं होना पाया गया था. इसके बाद कार्रवाई की गई है. इसके अलावा वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य में से टीकाकरण शून्य होना पाया गया. जानकारी लेने पर नहीं दी गई, न ही कार्यों में रुचि लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति कराए जाने में कोई ठोस प्रयास किया गया. सचिव द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न कर कार्यों में घोर लापरवाही बरतना पाया गया, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है. बता दें कि कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति न करते हुये अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन करने में लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999, भाग 2, नियम-4 के तहत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलडोंगरी के सचिव नर्वद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन