Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MP में एक जगह दो शव मिलने से फैली सनसनी: 15 साल की लड़की और 20 साल के लड़के ने लगाई फांसी, जानिए क्या है मौत का कनेक्शन

Bodies of a youth and a teenager found hanging from a tree in Khargone: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग और 20 वर्षीय युवक के शव पेड़ से लटके मिले। शव के पास से चप्पल और एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि दोनों आत्महत्याओं के बीच कोई संबंध नहीं है। थाना प्रभारी सीएल कटारे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने बलवाड़ा के तीन टेकरी के पास खेत में सागौन के पेड़ पर एक शव लटके होने की सूचना दी थी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 15 साल की नाबालिग और 20 साल के युवक के शव पेड़ पर लटके हुए थे। युवक की पहचान अन्नू पिता बलिराम (20) निवासी मानकर मोहल्ला बलवाड़ा के रूप में हुई है। पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा नाबालिग भी बलवाड़ा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक बीती रात दोनों अपने घर में थे। सुबह नाबालिग के पिता ने बलवाड़ा थाने में लड़की के लापता होने की सूचना दी थी। कुछ देर बाद बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद ही दोनों की मौत का कनेक्शन और कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी अर्चना रावत भी मौके पर पहुंचीं। खरगोन से एफएसएल टीम भी बलवाड़ा पहुंची है, जो घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। इधर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए हैं। बलवाड़ा पुलिस दोनों शवों को पीएम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां दोनों का पीएम किया गया। दोनों आत्महत्याओं के बीच कोई संबंध नहीं- पुलिस  एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बलवाड़ा के तीन टेकरी पर सागौन के पेड़ पर एक युवती और एक युवक के शव संदिग्ध अवस्था में लटके हुए मिले। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर पड़े एक बैग से दो सुसाइड नोट मिले। ये सुसाइड नोट और ये जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगों से मिली है. उनके मुताबिक दोनों की आत्महत्या में कोई संबंध नहीं है। दोनों ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या की। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल एसपी ने सुसाइड नोट में बताए गए आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन