Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

MP में SAF जवान ने पत्नी को आयरन से जलाया : मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में SAF जवान ने अपनी पत्नी को बेल्ट से पीटा और सिर दीवार पर पटका। इसके बाद गर्म प्रेस से दोनों हाथों और पीठ को कई जगह दाग दिया। गंभीर रूप से घायल महिला अगले दिन किसी तरह मायके पहुंची। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

माधौगंज पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पूजा परिहार (30) निवासी बिजौली, ग्वालियर की शादी राजेंद्र परिहार उर्फ राजू से हुई है। राजेंद्र 13वीं बटालियन के सी-12 क्वार्टर नंबर 501 में रहता है और एसएएफ (विशेष सशस्त्र बल) जवान के पद पर तैनात है।

पुलिस के अनुसार घटना 2 जून की रात की है। पूजा रोजाना की तरह खाना खाने के बाद करीब 11:30 बजे घर के नीचे बने पार्क में टहलने गई थी। रात करीब 12:10 बजे पति राजेंद्र का फोन आया और उसने तुरंत घर लौटने के लिए कहा।

घायल पूजा अपने मायके में इलाज कराते हुए।

घर पहुंचते ही शुरू हुई बेरहमी

आरोप है कि घर पहुंचते ही राजेंद्र ने पूजा से पूछताछ शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि वह पार्क में छिपकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पूजा ने इनकार किया तो वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेल्ट, लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई कर दी।

बाल पकड़कर दीवार से टकराया सिर

मारपीट के दौरान आरोपी पति ने पत्नी के बाल पकड़कर उसका सिर पूरी ताकत से दीवार पर दे मारा। इससे बाईं आंख के पास गंभीर सूजन आ गई और नाक-मुंह से खून बहने लगा। माथे, पेट और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

गर्म प्रेस से दागा शरीर

मारपीट के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने कपड़े प्रेस करने वाली आयरन चालू की। गर्म होने पर पत्नी को जमीन पर गिराकर दोनों हाथों और पीठ पर कई बार दाग दिया। महिला दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।

आरोपी एसएएफ जवान राजेन्द्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया।

रातभर कमरे में रखा बंधक

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे रातभर घायल और जली हुई हालत में कमरे में बंद रखा। साथ ही धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मार देगा। डर और दर्द के बीच महिला पूरी रात घर में ही रही।

सुबह ड्यूटी पर गया तो मायके पहुंची

बुधवार सुबह राजेंद्र के ड्यूटी पर जाने के बाद पूजा किसी तरह मायके बिजौली पहुंची। वहां उसने मां और भाई को चोट और जलने के निशान दिखाए। परिजन उसे लेकर माधौगंज थाने पहुंचे, जहां उसने पूरी घटना पुलिस को बताई।

मेडिकल में चोट और जलने की पुष्टि

पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में शरीर पर गंभीर चोटों और गर्म प्रेस से जलने के निशान मिले। मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट और जलाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी जवान गिरफ्तार

सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति राजेंद्र परिहार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घरेलू हिंसा, गंभीर मारपीट, गर्म प्रेस से जलाने और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी एसएएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन